कोरोना से जंग: वैक्सीनेशन में अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस जैसे विकसित देशों से आगे भारत, कई कीर्तिमान बनाये

Vaccination Updates: अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों से ज्यादा वैक्सीनेशन भारत में. 90 फीसदी आबादी ले चुकी है पहली डोज. 65 फीसदी से अधिक वयस्क आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक.
Vaccination Updates: चीन से निकलकर पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) ने जब कहर बरपाया, तो इसके खिलाफ जंग का भारत ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया. अपने दम पर न केवल अपने देश के नागरिकों का टीकाकरण किया, बल्कि कई देशों की मदद भी की. नागरिकों को कोरोना से प्रतिरक्षा देने का बीड़ा उठाने वाले भारत ने एक साल में ही वैक्सीनेशन (Vaccination in India) में कई कीर्तिमान स्थापित कर दिये. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं. आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे विकसित और साधन संपन्न देश जो नहीं कर पाये, भारत ने कर दिखाया. भारत में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन जैसे विकसित देशों की तुलना में कहीं ज्यादा नागरिकों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.
इतना ही नहीं, 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत के 9 महीने के भीतर 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया. भारत में अब तक 90 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है. 65 फीसदी को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है. यानी भारत की 65 फीसदी आबादी अब वैक्सीन के सुरक्षा चक्र के दायरे में आ चुकी है. वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने अब तक जो सबसे बड़े कीर्तिमान स्थापित किये हैं, उसमें सबसे कम समय में 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक देना शामिल है.
इतना ही नहीं, एक दिन में 2.51 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का कीर्तिमान भी भारत ने स्थापित किया है. 17 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) पर भारत ने यह खास कीर्तिमान स्थापित किया था. भारत सरकार ने 93.7 करोड़ वयस्क आबादी का मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया था.
Also Read: बीबीसी ने कहा- वैक्सीनेशन के टार्गेट से पीछे रह गयी भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब
दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका अब तक मात्र 73.2 फीसदी लोगों का टीकाकरण (वैक्सीन की पहली खुराक) कर सका है, जबकि 61.5 फीसदी को दूसरी खुराक दी गयी है. ब्रिटेन में 75.9 फीसदी लोगों ने पहली खुराक ली है, तो दूसरी खुराक लेने वालों का आंकड़ा 69.5 फीसदी है. फ्रांस में 78.3 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है, जबकि 73.2 फीसदी लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं. स्पेन में 84.1 फीसदी लोगों ने पहली और 81 फीसदी ने दूसरी डोज लगवा ली है.
स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में सभी वयस्कों का टीकाकरण हो चुका है. यानी 100 फीसदी लोग, जो टीकाकरण के दायरे में आते थे, को वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है. कई ऐसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जो इस लक्ष्य को हासिल करने के बेहद करीब हैं. अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने कई इनोवेटिव उपाय किये. सरकार ने ‘हर घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत की. इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर गये और लोगों को टीका लगाया. इस अभियान की मदद से वैक्सीन की पहली खुराक देने के मामले में 11.6 फीसदी का इजाफा हुआ. वहीं, सेकेंड डोज कवरेज में 28.9 फीसदी का इजाफा हुआ.
Also Read: संकीर्ण राष्ट्रवाद और जमाखोर कोरोना महामारी के खात्मा में बाधक, WHO चीफ बोले- 2022 Covid-19 का आखिरी साल
कोरोना के नये म्यूटेंट स्ट्रेन ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए भारत सरकार 3 जनवरी 2022 (सोमवार) से 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों का टीकाकरण शुरू करने जा रहा है. नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) की स्टैंडिंग टेक्निकल साइंटिफिक कमेटी (STSC) की सलाह पर सरकार ने यह फैसला किया है. भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में दो वैक्सीन बायोलॉजिकल ई (Biological-E) के कोर्बेवैक्स (Corbevax) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के कोवोवैक्स (Covovax) को आपातकाल में इस्तेमाल की मंजूरी दी. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में 145.44 करोड़ वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है.
भारत में रविवार (2 जनवरी 2022) को कोरोना वायरस के संक्रमण के 27,553 नये मामले सामने आये. इसदौरान 9,249 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. ओमिक्रॉन वैरिएंट की संख्या आज बढ़कर 1,525 हो गयी. इनमें से 560 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. देश में कोरोना से ठीक होने की दर 98.27 फीसदी है. यानी 100 में से 98.27 लोग कोरोना को मात दे रहे हैं.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




