I.N.D.I.A गठबंधन में फंसी पेंच, पंजाब में बोले केजरीवाल- मुझे चाहिए 13 की 13 सीटें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2023 7:29 PM
New Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman during the Winter session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Dec. 14, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_14_2023_000128A)
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं Challenge करता हूं, एक काम बता दो जो 75 साल में अकाली दल- BJP सरकार और Congress सरकार ने किया हो? आज आप सड़क पर निकल जाओ और पूछो की भगवंत मान सरकार ने क्या काम किया ? तो लोग ढेर सारे काम गिना देंगे.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में धमाकेदार जीत दर्ज की विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी की लहर को रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन चुनाव करीब आते ही सभी पार्टियों के राग बदल जाते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले भी ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है. पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो ऐलान किया है, उससे इंडिया गठबंधन में पेंच फंसती नजर आ रही है. केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 सीटें पर दावेदारी ठोक दी है.
केजरीवाल ने मांगीं पंजाब की सभी 13 सीटें
एक सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 13 सीट पंजाब और एक सीट चंडीगढ़ में है. 13 में से 13 सीटें आप आम आदमी पार्टी को दो.
पंजाब अब प्रगति के रास्ते पर है। बठिंडा में आयोजित विकास क्रांति रैली में ₹1125 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत। https://t.co/CTsJgWqDoW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 17, 2023
सारी पार्टियां हमारे खिलाफ खड़ी हो गई हैं : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस-बीजेपी सहित सारी पार्टी वाले दुखी हो गए हैं. इनको लग रहा है कि उनकी परमानेंट नौकरी गई. उन्हें अब कोई भी वोट नहीं देगा. ये सारी पार्टियां हमारे खिलाफ खड़ी हो गई हैं. सभी मिलकर केंद्र सरकार के पास गईं और कहा, कुछ करो. इनको काम करने से रोको.
Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस विधायक की मांग Rahul नहीं Nitish की अगुवाई में लड़ना चाहिए ये चुनाव
केंद्र सरकार ने बड़ा गंदा काम किया : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार ने बड़ा गंदा काम किया. केंद्र ने पंजाब का हेल्थ का पैसा देना बंद कर दिया. बताइये कोई सेहत का पैसा रोकता है क्या? केंद्र ने पैसा रोका, तो भगवंत मान साहब ने जगह-जगह पर मोहल्ला क्लीनिक खोल दिया. उन्होंने सड़कों का पैसा रोक दिया. मान साहब ने कहा, आप पैसे मत दो हम सड़कें बनवाएंगे. केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार ने सड़क बनाने का 5,500 करोड़ रोक दिया. हद तब हो गई जब इन्होंने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को श्री पटना साहिब, हजूर साहिब के दर्शन करने के लिए ट्रेन देने से मना कर दिया.
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने जमकर काम किया : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं Challenge करता हूं, एक काम बता दो जो 75 साल में अकाली दल- BJP सरकार और Congress सरकार ने किया हो? आज आप सड़क पर निकल जाओ और पूछो की भगवंत मान सरकार ने क्या काम किया ? तो लोग ढेर सारे काम गिना देंगे. AAP सरकार अबतक पंजाब में 42,000 सरकारी नौकरी दे चुकी है. अब पंजाब के कोने-कोने का विकास होगा.
19 दिसंबर को होगी इंडिया गठबंधन की बैठक
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक दिल्ली में 19 दिसंबर को होना है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को दोपहर तीन बजे नयी दिल्ली में होगी. यह बैठक हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में होगी. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










