पानी की बूंद-बंदू के लिए तरसेगा पाकिस्तान, मिसाइल टेस्ट के बाद भारत ने रोका चेनाब नदी का पानी

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 May 2025 10:05 AM

विज्ञापन

chenab river dam

India Action: पाकिस्तान द्वारा स्तर से स्तर मार करने वाली मिसाइलों के परीक्षण करने के बाद भारत सख्त रूप से देखा गया. भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान जा रही चेनाब नदी का पानी भी अब बंद कर दिया है. साथ ही झेलम नदी के पानी को कम करने की योजना बनाई जा रही है.

विज्ञापन

India Action: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से कई ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं. भारत द्वारा सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान की ओर जाने वाली चेनाब नदी का पानी बंद कर दिया गया है. यह कदम पाकिस्तान द्वारा स्तर से स्तर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के कुछ घंटों बाद लिया गया.

भारत ने उठाए सख्त कदम

जानकारी के मुताबिक शनिवार को पाकिस्तान ने स्तर से स्तर तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था. इस परीक्षण के कुछ घंटों बाद भारत सरकार द्वारा कड़ा कदम उठाते हुए चेनाब नदी पर बने बगलिहार डेम के माध्यम से पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को बंद कर दिया गया. भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि अब वह पाकिस्तान द्वारा उठाए हर एक कदम का करारा जवाब देगा.

झेलम नदी का पानी बंद किया जा सकता है

कुछ समय पहले भारत ने बगलिहार डैम में डेसिल्टिंग, मतलब साफ करने का काम शुरू किया था. जिसके बाद अब डैम के गेट्स को बंद करके पानी का बहाव लगभग 90% तक कम कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यही कार्रवाई अब किशनगंगा डैम पर भी शुरू होने वाली है, जिससे झेलम नदी का भी पानी रोक दिया जाएगा.

भारत ने तोड़ी 60 साल पुरानी संधि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ की 60 साल पुरानी सिंधु नदी संधि तोड़ दी थी. अब सरकार द्वारा इन नदियों के पानी के दूसरे प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है.

नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के मुताबिक अभी करीब 50 इंजीनियर्स जम्मू-कश्मीर में इन प्रोजेक्ट्स पर निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा चार बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है, जिनमें पाकल डुल, किरु, क्वार और रतले शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से साल 2027-28 तक 3,000 मेगावाट से भी ज्यादा बिजली पैदा की जाएगी.

यह भी पढ़े: ट्रंप का एक और स्ट्राइक, अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर लगाया 100% टैरिफ |US Tariff On Movies

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola