IMD Alert : 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट

Published by :Amitabh Kumar
Published at :13 Jul 2025 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert/ IMD Alert

Heavy Rain Alert/ IMD Alert

IMD Alert : अगले 3 दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार हैं. इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. जानें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड का कैसा रहने वाला है वेदर.

विज्ञापन

IMD Alert : देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है और इससे जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अन्य राज्यों में भी तेज बारिश का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के आसार

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में 14 से 16 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 13 से 18 जुलाई और उत्तराखंड में 13 से 18 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है. पंजाब में 16 जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 जुलाई को, जबकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 से 17 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 13 से 16 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में 13 से 15 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 13 से 14 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है. साथ ही, अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 13 से 18 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, खासकर 13 से 14 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 16 से 18 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 15 जुलाई तक, बिहार में 15 से 17 जुलाई तक, जबकि झारखंड और ओडिशा में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, शहर के ग्रीन जोन में रहने की उम्मीद है, जो दर्शाता है कि कोई मौसम चेतावनी नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola