Ram Rahim Parole : 15वीं पैरोल, 40 दिन के लिए जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jan 2026 2:06 PM

विज्ञापन

जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम (File Photo)

Ram Rahim Parole : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है. उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.

विज्ञापन

Ram Rahim Parole : अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया. सिंह को अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. दोषी ठहराए जाने के बाद यह उसकी 15वीं पैरोल है.

अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल मिली थी

डेरा के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि 40 दिन की इस अवधि के दौरान सिंह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में ही रहेगा. डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था. सिंह इससे पहले अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था. अप्रैल 2025 में उसे 21 दिन की फरलो और पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल दी गई थी.

यह भी पढ़ें : Gurmeet Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम आएगा जेल से बाहर? हरियाणा चुनाव से पहले बढ़ेगा राजनीतिक पारा

इसी तरह, पांच अक्टूबर 2024 को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन एक अक्टूबर को वह 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था. अगस्त 2024 में उसे 21 दिन की फरलो दी गई थी. 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक दो सप्ताह पहले सात फरवरी से तीन सप्ताह की फरलो मिली थी.

आपराधिक साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था

मई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संप्रदाय के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की 2002 में हुई हत्या के मामले में ‘‘दोषयुक्त और कमजोर’’ जांच का हवाला देते हुए सिंह और चार अन्य को बरी कर दिया था. हाई कोर्ट ने सीबीआई की विशेष अदालत के उस आदेश को पलट दिया था, जिसमें सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. सीबीआई अदालत ने सिंह को सह-आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश रचने का दोषी ठहराया था.

डेरा आश्रम में रहा पिछले 14 मौकों पर

पिछले 14 मौकों में से कई बार जेल से बाहर आने पर सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित अपने डेरा आश्रम में रहा. सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में कई अनुयायी हैं. हरियाणा में डेरा के अनुयायियों की संख्या कई जिलों में काफी है, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार शामिल हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola