ePaper

गृह मंत्री अमित शाह ने की कोरोना के खिलाफ PM मोदी के जन आंदोलन से देशवासियों को जुड़ने की अपील, कहा...

Updated at : 08 Oct 2020 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने की कोरोना के खिलाफ PM मोदी के जन आंदोलन से देशवासियों को जुड़ने की अपील, कहा...

New Delhi: Union Home Minister Amit Shah during the webinar 'Lokmanya Tilak: Swaraj to Atmanirbhar Bharat', in New Delhi, Saturday, Aug 1, 2020. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI01-08-2020_000085B)

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाये जा रहे जनआंदोलन से जुड़ने की देशवासियों से अपील की है. साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये तीन मंत्रों को भी ट्वीट कर साझा किया है.

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि ”कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से तभी लड़ा जा सकता है, जब समस्त देशवासी एक साथ आयें. आइए, हम सब मिलकर पीएम मोदी द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाये जा रहे इस जन आंदोलन से जुड़ें और सभी को इस महामारी के प्रति जागरूक कर कोरोना मुक्त भारत बनाने में एक अहम भूमिका निभाएं.”

साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कोरोना से बचाव के मंत्र भी दिये हैं. उन्होंने कहा है कि ”कोरोना से बचाव के केवल तीन मंत्र : मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें और बार-बार हाथ धोएं.”

गृह मंत्री अमित शाह ने अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आवाहन को सुरक्षा मंत्र मानकर ना सिर्फ स्वयं को सुरक्षित रखें, बल्कि अपने परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों को भी सुरक्षित करें.

अमित शाह ने प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ भारत सरकार का एक पोस्टर भी साझा किया है. इसमें ‘तीनों मंत्रों’ के साथ कहा गया है कि ”जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं”.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola