Himanta Biswa Sarma: और अचानक मंच पर नाचने लगे असम के सीएम, देखें वायरल वीडियो

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma/ File Photo

Himanta Biswa Sarma Video : असम के नागांव के जुरिया में एक सार्वजनिक बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डांस करने लगे. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma Video : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो नागांव के जुरिया में एक सार्वजनिक बैठक का बताया जा रहा है जिसमें सरमा जनता और अन्य नेताओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. गाने के बोल की बात करें तो ये चुनाव प्रचार से संबंधित है. गाने में कहा जा रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार…गाना असमिया में गाया गया है. इस गाने के बोल पर लोग तालियां बजाकर प्रदेश के सीएम के ताल में ताल बैठा रहे हैं.

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं. 14 लोकसभा सीटों वाले इस प्रदेश में 11 सीटें अनारक्षित हैं. वहीं दो सीटें ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहती है. एक सीट SC उम्मीदवारों के लिए रिजर्व रखा गया है. 2019 के चुनावों की बात करें तो इसमें बीजेपी 9 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी. कांग्रेस के पास 3 और AIUDF के पास 1 सीट वर्तमान में है. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा है.

असम में तीन चरण में मतदान

असम में लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां मतदान 3 चरण में करवाए जा रहे हैं. प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है जबकि 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होना बाकी है. वोटों की गिनती 4 जून पूरे देश में एक साथ की जाएगी, इसके बाद ही पता चलेगा कि असम में बीजेपी का जलवा कायम रहता है या फिर उसकी सीट कम होगी.

Read More : Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के भविष्य को बताया अंधकारमय, कहा- 2026 तक असम कांग्रेस मुक्त

14 सीट पर एनडीए के उम्मीदवार

असम में एनडीए सभी 14 सीट पर चुनावी मैदान में है. बीजेपी ने 11 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि उसकी सहयोगी-असम गण परिषद (अगप) दो सीटों पर और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola