Heavy Rain Alert: बारिश से असम सहित 5 राज्यों में भारी तबाही, 80 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 11 लोगों की मौत
Flood heavy rains
Heavy Rain Alert: बारिश और बाढ़ ने पूर्वोतर के राज्यों में भारी तबाही मचाई है. हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, तो अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार 03 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. बाढ़ और बारिश से परेशान राज्यों के मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर बात की है और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है.
Heavy Rain Alert: बारिश और बाढ़ ने असम, अरुणाचल, सिक्किम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी तबाही मचाई है. मणिपुर में पिछले 48 घंटों में राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं, 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. असम में रविवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही. राज्य की 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 15 से अधिक जिलों में 78,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव होने से एक व्यक्ति की सीवर में गिरने से मौत हो गई. जबकि अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है.
अमित शाह ने बारिश प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है.
भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्से में बाढ़ जैसी स्थिति
भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्से बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण सड़क परिवहन, ट्रेन और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. पिछले दो दिनों में अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण मुख्य सड़क अवरुद्ध हुई हैं और शनिवार को उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में लगभग 1,500 पर्यटक फंस गए.
सिक्किम में बारिश के कारण एक की मौत
सिक्किम के मंगन जिले में तीस्ता नदी में बृहस्पतिवार रात एक वाहन के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए और आठ अन्य लोग लापता हो गए थे. मणिपुर में भारी बारिश ने कहर बरपाया है. पिछले 48 घंटों में राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.
त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव, एक व्यक्ति की मौत
त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव होने से एक व्यक्ति की सीवर में गिरने से मौत हो गई. रातभर हुई बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास के सामने घुटनों तक भरे पानी में चलकर जाना पड़ा. साहा ने रविवार को कहा कि पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग 1,300 परिवारों ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के शिविरों में शरण ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










