ePaper

Heavy Rain Alert: दिल्ली में 31 जुलाई तक बारिश, UP गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट 

Updated at : 30 Jul 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों के बीच देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने राजधानी दिल्ली के अगल-अलग इलाकों में 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. इसी के साथ (Aaj Ka Mausam) मौसम विभाग ने गुजरात और राजस्थान के लिए (Rain Alert) अलर्ट जारी किया. इसमें दिन के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यूपी में भी अगले कि कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. 

Also Read: Rain Alert: UP में अगले 7 दिन बारिश और आंधी-तूफान, 11 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट 

UP के इन जिलों में बारिश की चेतावनी (UP Rain Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनबद्र, बलिया, अयोध्या, गोंडा, मेरठ, नोएडा, मेरठ, ललितपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read: News: शादीशुदा महिला का नाम बदलने के लिए पति की अनुमति जरूरी, जानें केंद्र सरकार ने राज्यसभा में क्या दी जानकारी?

देश के इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट (Weather Update)

मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों में गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है. वहीं उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ काफी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola