ePaper

Heavy Rain Alert: 15 राज्यों में आफत बनी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 23 Jun 2025 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की आगामी दस्तक से पहले ही वातावरण में नमी और बदलते मौसम के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 से 28 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट देश के 15 राज्यों के लिए जारी किया गया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 23 से 28 जून तक भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली पहुंचने की संभावना है. अनुमान है कि 27 जून तक मानसून दिल्ली में प्रवेश कर सकता है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

दिल्ली में येलो अलर्ट, मौसम हुआ खुशनुमा

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है. अगले तीन दिन येलो अलर्ट के तहत रहेंगे, जिसके बाद मानसून की पूरी तरह से दस्तक हो सकती है.

उत्तर भारत में बारिश की तैयारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 26 जून के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना है. चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम परिवर्तन की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है. साथ ही दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी 23 से 28 जून तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन