Heavy Rain Alert: इन राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 May 2025 4:44 PM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश में लगातार मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश होने वाली है. इस दौरान कई इलाकों में तूफानी हवा भी चलने की संभावना है. IMD ने अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert: देश में मौसम ने करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 19 से 24 मई के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम तट के कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा केरल में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा भारत के दक्षिणी हिस्से में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पर्वतीय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में गर्जन,चमक और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 से 20 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 19से 24 मई के दौरान भारी वर्षा हो सकती है.
- पंजाब में 19 मई को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जबकि पश्चिम राजस्थान में 18 और 19 मई को तेज धूल उठाने वाली हवाएं चल सकती हैं.
पूर्व और मध्य भारत का मौसम
- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 21 मई के बीच एकल भारी वर्षा की संभावना है, जबकि बिहार में 19 से 22 मई तक बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
- झारखंड और विदर्भ में 19 मई को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
पश्चिम भारत में मौसम का हाल
- कोकण और गोवा में 20 से 23 मई के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिसमें 50-60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.
- मध्य महाराष्ट्र में 18 मई और 20 से 23 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज
- केरल और कर्नाटक में 19 से 24 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसमें गरज और बिजली के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
- तमिलनाडु में 19-20 मई के बीच एकल भारी बारिश की संभावना है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 20-22 मई के दौरान भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










