Haryana Violence: नूंह छोड़कर भाग रहे प्रवासी मजदूर, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में खौफ का माहौल

Updated:
विज्ञापन
Haryana Violence: नूंह छोड़कर भाग रहे प्रवासी मजदूर, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में खौफ का माहौल

Imphal: Locals gather near Kuki-Zo community’s houses which were burnt down by miscreants in the violence-hit Manipur, in imphal, Tuesday, Aug 1, 2023. The fire also engulfed more than a dozen houses of migrants from Bihar, Haryana, and Naga people. (PTI Photo/Rishikesh Kumar) (PTI08_01_2023_000097B)

सरताज ने कहा, मेरे पास एक ठेला था जिस पर मैं खाने-पीने की चीजें बेचता था. यह गाड़ी औरैया में आई बाढ़ में बह गई थी. मैं नूंह चला आया और यहां एक गाड़ी लगाई और जब चीजें पटरी पर लौट रही थीं तभी हिंसा हो गई. अब मैं फिर से उसी हालत में पहुंच गया हूं. उन्होंने नम आंखों के साथ कहा, मैं घर जाना चाहता हूं.

विज्ञापन

हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार या तो डर से अपने गृहनगर जा रहे हैं या काम की तलाश में पड़ोसी राज्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश की ओर पलायन कर रहे हैं. इस सांप्रदायिक हिंसा में अब तक छह लोगों की जान चली गई है.

हिंसा की वजह से खाने के मोहताज हो रहे लोग

मौजूदा स्थिति और कर्फ्यू के कारण पिछले कुछ दिनों से घर के अंदर रहने को मजबूर श्रमिकों और बच्चों सहित उनके परिवारों ने कहा कि वे खाने को मोहताज हैं. उत्तर प्रदेश के औरैया में अपने गृह नगर में बाढ़ के कारण लगभग एक महीने पहले नूंह आए प्रवासी श्रमिक सरताज ने कहा कि वह भी घर वापस जाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वापस जाने या अपने परिवार के लिए भोजन उपलब्ध कराने के पैसे नहीं हैं.

ठेला चलाने वाले सरताज का छलका दर्द

सरताज ने कहा, मेरे पास एक ठेला था जिस पर मैं खाने-पीने की चीजें बेचता था. यह गाड़ी औरैया में आई बाढ़ में बह गई थी. मैं नूंह चला आया और यहां एक गाड़ी लगाई और जब चीजें पटरी पर लौट रही थीं तभी हिंसा हो गई. अब मैं फिर से उसी हालत में पहुंच गया हूं. उन्होंने नम आंखों के साथ कहा, मैं घर वापस जाना चाहता हूं, लेकिन मेरे पास यात्रा करने के लिए पैसे नहीं हैं. चार बच्चों के पिता सरताज ने कहा कि उनका परिवार मंगलवार से भूखा है क्योंकि झड़प के बाद पूरा शहर बंद है. सरताज ने कहा, मैं और मेरी पत्नी अब भी गुजारा कर सकते हैं लेकिन अपने बच्चों को भूख से मरते हुए देखकर मुझे दुख होता है. अमीर और मध्यम वर्ग कहीं और चला जाएगा और अपना जीवन फिर से शुरू कर लेगा लेकिन हमारे जैसे गरीब मजदूरों का क्या होगा? हमें कहां जाएं?

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भले ही गुरुवार को कर्फ्यू में ढील दी गई और लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक सामान खरीदने की अनुमति दी गई हो लेकिन नूंह में कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के गेटों पर ताले लगे होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा.

Also Read: Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में अब कैसी है स्थिति, अबतक 93 FIR दर्ज, 176 गिरफ्तार

1992 के बाद से ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी : साइमा

पिछले 30 वर्षों से नूंह में रहने वाली एक मजदूर साइमा के पति बच्चों के साथ मंगलवार को राजस्थान चले गए और उसके बाद से साइमा घर में अकेली रह रही हैं. साइमा ने कहा, इस पूरी घटना ने हमारे बीच डर की भावना पैदा कर दी है. हमने इस शहर में झड़पें देखी हैं लेकिन 1992 (बाबरी मस्जिद विध्वंस) के बाद से इस तरह की हिंसा कभी नहीं देखी. उन्होंने कहा, मेरे पति दो दिन पहले पांच बच्चों के साथ चले गए. मेरा गृहनगर पलवल में है जो नूंह के पास ही है लेकिन मेरे पास वहां जाने के लिए एक पैसा भी नहीं है.

भगवान का आभारी हूं कि जीवित बच गया : श्रीकिशन

विहिप का जलाभिषेक यात्रा शुरू होने वाली जगह से 200 मीटर दूर फर्नीचर की दुकान चलाने वाले नूंह के एक अन्य निवासी श्रीकिशन (65) ने कहा कि वह हिंसा से हिल गए हैं और भाग्यशाली हैं कि वे जीवित हैं. उन्होंने कहा, मैं भगवान का आभारी हूं कि जीवित बच गया. वित्तीय नुकसान से निपटा जा सकता है और शायद हमें कुछ महीनों के लिए अपनी खाने पीने की आदतों से समझौता करना पड़े. मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण यह है कि मेरे परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं. झड़प वाले दिन को याद करते हुए श्रीकिशन ने कहा कि उन्होंने लगभग 20 लोगों को आश्रय दिया था जिन पर भीड़ द्वारा पथराव किया जा रहा था. श्रीकिशन ने कहा, जब झड़पें शुरू हुईं तो मैं केवल धुएं की मोटी चादर और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे लोगों को देख सका. मैंने कम से कम 20 लोगों को अपनी दुकान के अंदर आने दिया ताकि वे अपनी जान बचा सकें और मुझे इसकी परवाह नहीं थी कि वे हिंदू थे या मुस्लिम. हमने यहां झड़पें देखी हैं लेकिन 1992 के बाद इस पैमाने पर हिंसा कभी नहीं हुई. नूंह में रहने वाले अधिकांश लोगों ने अधिकारियों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में स्थायी रूप से सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है.

कोविड-19 लॉकडाउन की याद ताजा

किराना दुकान चलाने वाले राम सिंह ने कहा, कर्फ्यू है, हर जगह पुलिसकर्मी हैं, हमें दुकानें खोलने के लिए दो घंटे का समय दिया गया है, प्रवासी श्रमिक अपने गृह नगरों में वापस जा रहे हैं – स्थिति मुझे 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन की याद दिलाती है. इससे उबरने में निश्चित रूप से एक या दो महीने लगेंगे.

क्या है मामला

गौरतबल है कि विश्व हिंदू परिषद जलाभिषेक यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में हिंसा भड़की थी. नूंह में भड़की हिंसा पिछले कुछ दिनों में गुरुग्राम तक फैल गई. इस हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola