Haryana News: फरीदाबाद में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में 3 लोगों की मौत

Updated at : 21 May 2022 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Haryana News: फरीदाबाद में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में 3 लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर 37 में स्थित एक बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है.

विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर 37 में स्थित एक बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची. ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं, फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आगे की जांच जारी है.

सेक्टर 35 के अनंगपुर में स्थित है फैक्ट्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबक, आग जिस समय लगी उस समय फैक्ट्री में काम चल रहा था. बैटरी बनाने वाली यह फैक्ट्री सेक्टर 35 के अनंगपुर में है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के सही कारणों की जानकारी एकत्रित करने में जुटी है.


इससे पहले कैमिकल फैक्ट्री में लगी थी आग

इससे पहले फरीदाबाद के अनंगपुर में एक सप्ताह पहले भी एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी. उस समय दमकल विभाग की पंद्रह गाड़ियों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. हालांकि, हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी.

Also Read: Monkeypox: कोरोना की तहत महामारी नहीं बनेगा मंकीपॉक्स! जानिए एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola