Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, देखें सैनी की टीम में कौन-कौन हुए शामिल
Haryana Cabinet Expansion
Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया. जिसमें बीजेपी नेता डॉ कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा 6 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सभी नये मंत्रियों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई. सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी.
Haryana Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की टीम शामिल होने वाले नये मंत्री
- डॉ कमल गुप्ता (कैबिनेट)
- सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- सुभाष सुधा (स्वतंत्र प्रभार)
- बिशम्बर सिंह वाल्मीकी (स्वतंत्र प्रभार)
- संजय सिंह (स्वतंत्र प्रभार)
- महिपाल ढांडा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- असीम गोयल (स्वतंत्र प्रभार)
- अभय सिंह यादव (स्वतंत्र प्रभार)
कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली
हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली. वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे. इसके बाद फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल, महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव, कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, भिवानी के बवानी खेड़ा से विधायक बिशंबर सिंह वाल्मीकि और गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे.
क्या अब भी नाराज हैं अनिल विज
मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल विज की नाराजगी अबतक कम नहीं हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब उनसे सैनी सरकार की पहली मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने साफ कह दिया था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. साथ ही उन्होंने दोहराया कि वह परेशान नहीं हैं. विज पिछले सप्ताह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये थे. ऐसी खबर आई थी कि विज इस बात से नाराज थे कि जब पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया तो इस फैसले में उनकी अनदेखी की गई. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि यह मेरी जानकारी में नहीं था कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है. यह मेरे लिए एक चौंकाने वाली बात थी कि मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










