Exit Poll Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार? जानें पिछला एग्जिट पोल कितना था सटीक

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Exit Poll Jammu and Kashmir

Exit Poll Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार इस बार बनेगी? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इस बीच कुछ देर के बाद एग्जिट पोल आ जाएगा.

विज्ञापन

Exit Poll Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों प्रदेशों के विधानसभा चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को सामने आ जाएंगे. इससे पहले लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है जो कुछ देर के बाद आ जाएगा. हरियाणा में मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल आएंगे. मोटा मोटी इससे अंदाजा लोग लगा लेंगे कि किस पार्टी पर जनता ने इस बार भरोसा जताया है. जम्मू और कश्मीर में करीब एक दशक के बाद 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 चरणों में मतदान हुए. केंद्र शासित प्रदेश में 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जो हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में दर्ज मतदान से ज्यादा है.

2014 में, जम्मू और कश्मीर में 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में चुनाव हुए थे. मतदाताओं ने जम्मू और कश्मीर विधानसभा के लिए 87 सदस्यों को चुना, जो 19 जनवरी, 2020 को अपना 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला था. हालांकि, पीडीपी-बीजेपी सरकार इस तारीख से पहले गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप यहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया.

Read Also : Exit Poll Haryana : हरियाणा में फिर बीजेपी या कांग्रेस जीतेगी चुनाव, जानें कितने सटीक रहे हैं अबतक के एग्जिट पोल

Exit Poll Jammu and Kashmir : साल 2014 में कितना सटीक था एग्जिट पोल?

साल 2014 में, सी-वोटर एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि बीजेपी को 27-33 सीटें, कांग्रेस 4-10 सीटें, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस 8-14 सीटें, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) 32-38 सीटें और अन्य 2-8 सीटें जीतेंगे. अंततः पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद बीजेपी 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही, नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 सीटों के साथ तीसरे जबकि कांग्रेस 12 सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola