E Cigarette Controversy Video: अध्यक्ष ने बचा ली इज्जत, नहीं तो कई हो जाते बेनकाब; ई-सिगरेट विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

सौगता रॉय और गिरिराज सिंह, फोटो PTI
E Cigarette Controversy: संसद में गुरुवार को ई-सिगरेट पर जमकर बवाल हुआ. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया. जिसपर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही. विवाद गहराने के बाद TMC सांसद सौगत रॉय से जब इस बारे में ने पूछा गया तो मीडिया पर भड़क गए. सदन से बाहर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सौगत राय को पकड़ लिया. उनसे बात करते हुए कहा, आज अध्यक्ष ने बचा लिया नहीं तो कई बेनकाब हो जाते.
E Cigarette Controversy: संसद में गुरुवार को ई सिगरेट पर जमकर विवाद हुआ. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा, देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है. सदन में क्या ई-सिगरेट पीने की अनुमति है? इस पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नहीं में जवाब दिया. आगे ठाकुर ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पिछले कई दिन से सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं. हालांकि बीजेपी सांसद ने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया. उन्होंने कार्रवाई की मांग की. इस पर अध्यक्ष ने कहा, सभी सांसदों को संसदीय प्रणाली और नियमों का पालन करना चाहिए. उनके पास अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो जरूर कार्रवाई की जाएगी.
अध्यक्ष ने बचा लिया नहीं तो कई हो जाते बेनकाब : गिरिराज सिंह
ई सिगरेट विवाद के बीच बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने टीएमसी सांसद सौगत रॉय को संसद के बाहर पकड़ लिया. उनसे ई सिगरेट पर पूछने लगे. इस बीच उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, अगर अध्यक्ष नहीं होते तो आज कई बेनकाब हो जाते. संसद में ई-सिगरेट विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने यह मुद्दा उठाया था. 2019 में ई-सिगरेट पर बैन लगा दिया गया था, और अगर कोई सांसद संसद के अंदर ई-सिगरेट पीता है, तो इससे संसद की गरिमा को ठेस पहुंचती है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह दिखाता है कि वे (TMC) संसद का कितना सम्मान करते हैं.
सौगत रॉय ने ई सिगरेट विवाद पर क्या कहा?
संसद में ई-सिगरेट विवाद पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि मैं सदन में नहीं था और मुझे नहीं पता कि किसने सिगरेट पी और शिकायत की. अगर यह नियमों का उल्लंघन है तो स्पीकर को जांच करनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए. इसे राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? हालांकि अब सौगत रॉय गाड़ी से निकल रहे थे, तब मीडिया ने उन्हें एक बार फिर पकड़ा. सवाल पूछने पर वो भड़क गए और कहा- मैं आपको कोई जवाब नहीं दूंगा. नाराज होते हुए कहा- क्या आप लोग अध्यक्ष बन गए हैं. मंत्री को खुश करना चाहते हैं.
बीजेपी सांसदों ने टीएमसी सांसद पर कार्रवाई की मांग की
अनुराग ठाकुर ने जब टीएमसी सांसद पर ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया, तो उनका साथ देते हुए निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल समेत कुछ अन्य बीजेपी सदस्य भी खड़े होकर कार्रवाई की मांग करते देखे गए. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी खड़े थे.
ये भी पढ़ें: Cigarette in Lok Sabha : किसने सुलगा दी संसद के अंदर ई-सिगरेट! मचा हंगामा, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










