राहुल गांधी ने सरकार से पूछा सवाल–अमेरिका कौन होता है हमें निर्देश देने वाला?

Updated at : 12 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Lok Sabha

लोकसभा में राहुल गांधी

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि ऐसे माहौल में हमें अपनी नीतियों के निर्धारण में सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन हमने अमेरिका के आगे सरेंडर कर दिया है और वो हमें निर्देश दे रहा है. यह स्थिति बहुत चिंताजनक है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi : विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में ईरान युद्ध पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि इस युद्ध के दूरगामी प्रभाव पड़ने वाले हैं. राहुल गांधी ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जो युद्ध हो रहा है वह सिर्फ अमेरिका, इजरायल और ईरान पर प्रभाव डालने वाला नहीं हैं, इसका बहुत अधिक प्रभाव भारत पर भी होने वाला है. इस स्थिति को देखते हुए हमें अपनी विदेश नीति को तय करने में काफी सावधानी बरतनी होगी.

मिडिल ईस्ट के युद्ध से भारत प्रभावित

राहुल गांधी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जो युद्ध हो रहा है उसकी वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया गया है, इसके भयावह परिणाम होंगे, जिसका असर भारत पर होगा. असर अभी से दिखने लगा है, देश में गैस की किल्लत हो गई है और कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. घरेलू गैस के लिए भी अफरा–तफरी का माहौल है और आम आदमी परेशान है. इस बात पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और अपनी नीतियों को इस तरह तय करना चाहिए कि आम आदमी कम से कम प्रभावित हो.

अमेरिका से तेल खरीदने के लिए हमें इजाजत क्यों लेनी पड़ रही?

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से हमें अमेरिका यह निर्देश दे रहा है कि हम किस देश से और कब तेल खरीदें. हमने अमेरिका को यह अधिकार कैसे दे दिया कि वह हमें निर्देश दे. भारत जैसे देश को अमेरिका की ओर देखने की जरूरत क्यों पड़ रही है. हम रूस के साथ संबंध रखेंगे या नहीं यह हमें बताने वाला अमेरिका कब से हो गया. राहुल गांधी ने कहा कि मैं यह बातें हल्के में नहीं कह रहा हूं बल्कि मुझे इस बात की बहुत चिंता है. हमें अपने देश की नीतियों को बनाते वक्त देशहित को सबसे ऊपर रखना चाहिए.

राहुल का आरोप, एपस्टीन के दोस्त हैं हरदीप सिंह पुरी

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर यह आरोप लगाया कि उनके संबंध जेफरी एपस्टीन से हैं. राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे साथ एक सज्जन बैठे हैं जो पेट्रोलियम मिनिस्टर हैं,उन्होंने खुद कहा है कि वह मिस्टर एपस्टीन के दोस्त हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मेरे पास एक डॉक्यूमेंट है जिससे पता चलता है कि उनकी बेटी को जॉर्ज सोरोस से पैसे मिले हैं. राहुल गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री के परिवार पर वित्तीय लेन–देन का आरोप लगाया. इसके बाद हंगामा होने लगा तो लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपने जिस विषय पर नोटिस दिया है, उसी पर बात करें.

ये भी पढ़ें : पद से हटाये जाने का प्रस्ताव गिरने के बाद बोले ओम बिरला–किसी को नियमों से परे बोलने का विशेषाधिकार नहीं

अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में मचाया आतंक, 2 भारतीय जहाजों को किया पार

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola