ePaper

Diwali 2020 IN PICS : अयोध्या में बना दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, केदारनाथ और अक्षरधाम मंदिर हुए रौशन

Updated at : 13 Nov 2020 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2020 IN PICS : अयोध्या में बना दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, केदारनाथ और अक्षरधाम मंदिर हुए रौशन

Ayodhya: Devotees light earthen lamps on the bank of Saryu River during Deepotsav celebrations in Ayodhya, Friday, Nov. 13, 2020. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI13-11-2020_000129A)

Diwali 2020 : दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है. इस वर्ष धनतेरस और छोटी दीवाली एक ही दिन मनाया जा रहा है. दीवाली कल यानी 14 नवंबर को मनायी जायेगी. छोटी दिवाली के अवसर पर आज अयोध्या नगरी में सरयू के तट पर साढ़े पांच लाख से अधिक दीये जलाये गये और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. वहीं देश के विभिन्न शहरों में मंदिरों में दिवाली की सजावट की गयी.

undefined

Yogi Adityanath ने अयोध्या में आयोजित ‘दिव्य दीपोत्सव’ में श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद कहा कि आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था. उन्होंने कहा कि अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं, इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी.

undefined

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में आज दिवाली से पहले बेहतरीन रौशनी की गयी. कुछ साल पहले यहां भयंकर तबाही हुई थी.

undefined

केदारनाथ में भगवान शंकर विराजते हैं. यह मंदिर मंदाकिनी नदी के किनारे है.

undefined

दीपावली के मौके पर गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में की गयी सजावट मन मोह रही है.

undefined

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दिवाली की सजावट की गयी है. कल पूरे देश में दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा.

undefined

कोरोना वायरस के कारण इस वर्ष पटाखों पर प्रतिबंध है इसलिए पटाखों की गूंज इस दिवाली कम सुनाई देगी. लेकिन रौशनी के इस त्योहार में पूरा देश रौशन होगा.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola