त्रिपुरा की DU छात्रा 6 दिन से थी लापता, यमुना से बरामद हुआ शव

du student sneha
Delhi University: त्रिपुरा की रहने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव यमुना नदी के पास से बरामद हुआ है. स्नेहा पिछले 6 दिनों से लापता थी, जिसे रविवार को पुलिस ने बरामद किया. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है.
Delhi University: पिछले 6 दिनों से लापता दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव यमुना नदी के पास से बरामद किया गया है. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर जान देने की बात कही गई है.
19 साल की स्नेहा त्रिपुरा की रहने वाली थी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ती थी. जानकारी के मुताबिक, स्नेहा की आखिरी बार उसके परिवार से बात 7 जुलाई की सुबह हुई थी. युवती ने उन्हें बताया था कि वह अपनी दोस्त पिटुनिया से सटे रोहिल्ला स्टेशन जाने वाली है. लेकिन सुबह बात होने के तीन घंटे बाद ही स्नेहा का फोन बंद आने लगा.
परेशान माता-पिता ने इसके बाद पिटुनिया से संपर्क किया. पिटुनिया ने उन्हें बताया कि स्नेहा उसके साथ जाने वाली थी, लेकिन वह उसे मिलने नहीं पहुंची. यह सुनकर युवती के माता-पिता घबरा गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी. साथ ही उन्होंने उस टैक्सी ड्राइवर से भी संपर्क किया, जिसने अंतिम बार स्नेहा को छोड़ा था.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी उपकरणों की मदद से स्नेहा की दैनिक गतिविधियों का पता लगाया. पुलिस को युवती का अंतिम लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज के पास मिला. इसके अलावा ड्राइवर ने भी अपने बयान में बताया था कि उसने स्नेहा को सिग्नेचर ब्रिज के पास उतारा था, जिसका जिक्र स्नेहा ने सुसाइड नोट में किया था.
इस इलाके में सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण युवती की आगे की गतिविधियों का पता नहीं चल पाया. दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने संयुक्त रूप से ब्रिज के करीब सात किलोमीटर के दायरे में एक सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद घटना के 6 दिन बाद रविवार को युवती की लाश बरामद की गई.
यह भी पढ़े: Nipah : निपाह का आतंक, दो दिन में दूसरी मौत, मचा हड़कंप, सरकार के उड़े होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










