Video: दिल्ली में मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी मामले में 11 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया वीडियो

Delhi Stone Pelting Incident: दिल्ली के तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है.
Delhi Stone Pelting Incident: फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की घटना पर DCP निधिन वलसन ने कहा, CCTV कैमरे और इंटेलिजेंस के आधार पर 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है. बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. डीसीपी ने कहा, गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोगों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. हमने 10 ऐसे लोगों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काया, सलमान भी उनमें से एक है.
दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजी घटना को लेकर जारी किया वीडियो
दिल्ली पुलिस ने 6 जनवरी को तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी की घटना और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो जारी किया है. वीडियो में भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो में धुंआ भी दिख रहा है.
तुर्कमान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में झड़पें और पथराव की घटना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है. इलाके में फिलहाल शांति है.
तुर्कमान गेट के पास क्यों भड़की हिंसा?
बुधवार 7 जनवरी को झड़पें उस समय हुईं जब दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद तुर्कमान गेट के सामने फैज-ए-इलाही मस्जिद और कब्रिस्तान के पास अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया. पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में हंगामा मच गया. हिंसा में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. झड़प एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भड़की, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार के 5 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा- श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन जैसे धमाके होंगे
Faiz-e-Elahi Masjid : 30 पत्थरबाजों की पहचान, समाजवादी पार्टी के सांसद पुलिस के निशाने पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










