Delhi Weather: दिल्ली-NCR में 31 से 2 फरवरी तक बारिश की संभावना, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ऑरेंज अलर्ट जारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jan 2026 8:58 PM
बारिश के बीच रास्ते से गुजरते यात्री, फोटो पीटीआई
Delhi Weather: दिल्ली में एनसीआर में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. उसके बाद 5-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि 2 फरवरी तक बारिश की भी संभावना है.
Delhi Weather: मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी 2026 की सुबह दिल्ली में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है. आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. सुबह के समय कई स्थानों पर मध्यम कोहरा रहेगा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है.
31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की भी संभावना है. बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
अगले 7 दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, सिवाय 4 फरवरी 2026 के, जब आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अगले 6 दिनों तक सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










