Delhi Floods Video: यमुना का भयंकर तांडव, भारी बारिश और बाढ़ से चीख रही दिल्ली
यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई
Delhi Floods: दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश से यमुना ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है. दिल्ली-एनसीआर में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई है. राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं.
Delhi Heavy Rain Floods: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रही है. पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ गया. जिससे निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 7,500 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.
दिल्ली के कई हिस्सों में भयंकर बाढ़
यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में भयंकर बाढ़ आ गई है. नदी के किनारे बसे निचले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां यमुना खादर , मयूर विहार फेज-1 और निगम बोध घाट जलमग्न हो गए हैं. बाढ़ का पानी मोनेस्ट्री मार्केट और आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में भी घुस गया है.
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से निकालकर लोगों को राहत शिविरों में रखा जा रहा
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालकर राहत शिविरों में रखा जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच जिलों – पूर्व, उत्तर, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य दिल्ली से 7,500 से अधिक लोगों को निकाला गया है. उन्हें 25 जगहों पर बने राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जिनमें तंबू, स्कूल आदि शामिल हैं.’’

हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा है. पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है.’’ सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से नदी में 1.62 लाख क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया.
8 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 8 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










