DelhiBudget : लॉकडाउन के बीच केजरीवाल सरकार ने पेश किया 65,000 करोड़ का बजट, कोरोना से लड़ने के लिए 50 करोड़
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Mar 2020 4:35 PM
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये 2020- 21 के बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
नयी दिल्ली : दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को विधानसभा में 2020-21 के लिये 65,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. आम आदमी पार्टी के पिछले महीने विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता में आने के पश्चात यह पहला बजट है. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये 2020- 21 के बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा था, दिल्ली विधानसभा में बजट प्रस्तुत करना जरूरी है क्योंकि सरकार इसे प्रस्तुत कि बिना एक अप्रैल से राशि खर्च नहीं कर पाएगी. दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि शहर 23 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेगा जिसके तहत निजी बसों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा समेत किसी सार्वजनिक परिवहन को चलने की इजाजत नहीं होगी.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली की सरकार का अगले वित्त वर्ष के लिये 65,000 करोड़ रुपये का बजट विधान सभा में पेश किया. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने विस में बजट पेश करते हुए कहा, पिछले पांच साल में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 44 प्रतिशत ऊंची हुई.
दिल्ली के हर स्कूल में डिजिटल कक्षा, सरकार ने इसके लिये 100 करोड़ रुपये निर्धारित किया. सरकार ने 2020-21 के बजट में 145 नये उत्कृष्टता स्कृल का प्रस्ताव किया. दिल्ली की सड़कों को नये तरीके से डिजाइन करने के लिये 193 करोड़ रुपये का बजट आवंटन.
दिल्ली सरकार ने नये अस्पतालों के लिये 724 करोड़ रुपये, नये मोहल्ला क्लिनिक और पॉलीक्लिनिक के लिये 365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया. दिल्ली सरकार ने अगले वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये कुल 7,704 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
दिल्ली में जमीन की कमी को देखते हुये दिल्ली सरकार चार बस डिपो को बहुमंजिला इमारतों में बदलेगी ताकि अधिक से अधिक बसों को इनमें जगह मिल सके. दिल्ली में महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा सुविधा अगले वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी.
दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिये बजट में 1,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया. दिल्ली की सड़कों को नये तरीके से डिजाइन करने के लिये 193 करोड़ रुपये का बजट आवंटन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










