Delhi Air Pollution : दिल्ली में प्रदूषण की मार, वर्क फ्रॉम होम शुरू, स्कूल बंद

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Nov 2022 2:20 PM

विज्ञापन

Gurugram: Vehicles ply on the Gurugram-Delhi Expressway amid low visibility due to smog, in Gurugram, Friday, Nov. 4, 2022. (PTI Photo)(PTI11_04_2022_000068A)

Delhi Air Pollution : मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जीआरएपी के अंतिम चरण के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है. दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे, निजी कार्यालयों को भी इसका अनुसरण करने की सलाह दी गयी.

विज्ञापन

Delhi Air Pollution : दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी करने का काम किया गया है. आदेश के अनुसार 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. जबकि निजी दफ्तरों में भी 50 प्रतिशत घर से काम करने की बात कही गयी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को इस बाबत जानकारी दी है.

हाई लेवल मीटिंग

प्रदूषण को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलायी गयी थी. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली की सीमा में इंट्री दी जाएगी. यही नहीं इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी अनुमति दी जाएगी.

Also Read: Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान
डीजल वाहनों पर भी रोक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी डीजल वाहनों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. राजधानी दिल्ली में 500 प्राइवेट पर्यावरण बसें चलेंगी. बीएस-6 गाड़ियों को ही दिल्ली में इंट्री दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को लेकर छह सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है. यही नहीं मार्केट खुलने के समय पर भी विचार किया जा रहा है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने क्या कहा

-दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जीआरएपी के अंतिम चरण के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है.

-दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण-रोधी उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है.

-दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी ‘घर से काम’ (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे, निजी कार्यालयों से भी इसका अनुसरण करने की सलाह दी गयी.

-दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजस्व आयुक्त बाजारों और कार्यालयों के लिए अलग-अलग कार्य समय के लिए योजना तैयार करेंगे.

-दिल्ली के अधिक प्रभावित इलाकों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल गठित किया जाएगा.

प्राइमरी स्कूल बंद

इधर प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में शनिवार से प्राइमरी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत है. दोषारोपण और राजनीति का यह उचित समय नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola