Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन हुई रामनगरी, देखें वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Oct 2025 7:48 PM

विज्ञापन

Deepotsav in Ayodhya

Deepotsav in Ayodhya: दीपावली से एक दिन पहले अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीये रोशनी बिखेर रहे हैं. दीयों से जगमग राम नगरी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का राज्याभिषेक कर किया.

विज्ञापन

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में जगमग रोशनी के साथ दीपोत्सव का आगाज हुआ. एक साथ 26 लाख से ज्यादा दीयों से जगमग राम नगरी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर किया.  राज्याभिषेक समारोह के दौरान राम कथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद सरयू की महाआरती में शामिल हुए. राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं.

सीएम योगी ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “मैं दीपोत्सव 2025 पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. दीपोत्सव के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश की एक पहचान बनाने का प्रयास किया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों की पहचान से समझौता न हो और कोई भी उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे, उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद, हमने निरंतर प्रयास किए हैं.”

दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का मिला प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र प्राप्त किए. पहला,  एक साथ सबसे ज्यादा लोगों द्वारा ‘दीये’ जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. दूसरा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन की ओर से 26,17,215 तेल के दीयों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई.

लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन

अयोध्या में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है. लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है. पूरा सरयू तट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग कर रहा है.

ड्रोन शो का आयोजन

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर ड्रोन शो चल रहा है. दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाते घाट के साथ, यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है.


दुनिया को दिखा दिया दीप कैसे जलाए जाते हैं- सीएम योगी

समारोह के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा ‘‘जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं.’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या अब ‘‘विकास और विरासत का अद्भुत संगम’’ प्रस्तुत करता है. उत्सव की भव्यता की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख दीप जलाए जा रहे हैं. (इनपुट भाषा)

Also Read: Deepotsav 2025: 500 वर्षों तक हमें अपमान सहना पड़ा…अयोध्या में गरजे योगी आदित्यनाथ, सपा और कांग्रेस पर बोला हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola