Deepotsav 2025: 500 वर्षों तक हमें अपमान सहना पड़ा…अयोध्या में गरजे योगी आदित्यनाथ, सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Oct 2025 7:46 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ
Deepotsav 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के नौवें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी हमला किया.
Deepotsav 2025: अयोध्या में भव्य दीपात्सव की शुरुआत करने के बाद सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- “उन्होंने अयोध्या की पहचान मिटा दी थी और इसका नाम बदलकर फैजाबाद कर दिया था, और हमने अयोध्या की पहचान वापस लाकर इसे फिर से अयोध्या धाम बना दिया है.”
कांग्रेस ने कहा था कि राम एक मिथक हैं : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रति विपक्षी दलों के रुख को लेकर उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘इसी अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि राम एक मिथक हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं.’’ उन्होंने पिछले वर्ष हुए राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के निमंत्रण को कथित रूप से अस्वीकार करने को लेकर भी विपक्षी दलों की आलोचना की. आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ये वही लोग हैं जो बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं, लेकिन जब उन्हें श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाता है, तो वे निमंत्रण अस्वीकार कर देते हैं.’’ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अयोध्या में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या अब ‘‘विकास और विरासत का अद्भुत संगम’’ प्रस्तुत करता है.
ये दीपक 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की जीत के प्रतीक : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ये दीपक सिर्फ दीपक नहीं हैं; ये दीपक 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की जीत के भी प्रतीक हैं. ये दीपक इस बात के प्रतीक हैं कि उन 500 वर्षों में हमें किस तरह का अपमान सहना पड़ा और हमारे पूर्वजों को किस तरह का संघर्ष करना पड़ा. उस समय भगवान श्री राम एक तंबू में विराजमान थे और अब, जब दीपोत्सव का 9वां संस्करण मनाया जा रहा है, भगवान राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं.”
सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता : योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हर दीया हमें याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता. सत्य की नियति विजयी होना है और विजय की इसी नियति को लेकर सनातन धर्म ने 500 वर्षों तक निरंतर संघर्ष किया है. उन्हीं संघर्षों के परिणामस्वरूप अयोध्या में एक भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










