आखिर किसने इतनी सुरक्षा के बीच दिया जहर? डॉन दाऊद इब्राहिम के मारे जाने की खबर!
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Dec 2023 1:17 PM
सोशल मीडिया पर यह खबर की चर्चा जोरों पर हो रही है. यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसे किसी ने जहर दे दिया है. जानें पूरा मामला
मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर सोमवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाऊद को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. कराची के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है जहां केवल गिने चुने लोगों को जाने की अनुमति है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद को कराची में जहर दिया गया है जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्ट किसी की ओर से नहीं की गई है. इस बीच कैप्टन जीएस राठी का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें उन्होंने कहा है कि भारत के एक और दुश्मन की मौत हो गई है. किसी अज्ञात शख्स के द्वारा उसे जहर देने की खबर है.
Also Read: अब कौन संभालेगा दाऊद इब्राहिम की गद्दी? जानें अंडरवर्ल्ड डॉन के परिवार में कौन-कौन हैं
अस्पताल में भर्ती होने को लेकर रहस्य बरकरार
अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे की वजह जहर हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दाऊद को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. जहां वह भर्ती है वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. केवल टॉप अधिकारी और परिवार के गिने-चुने लोग ही डॉन के पास पहुंच पा रहे हैं. आपको बता दें कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम को भारत बहुत दिनों से खोज रहा है. वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है जो भागकर पाकिस्तान में छिपा हुआ है. मुंबई धमाके में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.
https://twitter.com/CaptRathee/status/1736637191772922304
Also Read: माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था Dawood Ibrahim का दिल, जानें और किन बॉलीवुड एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है नाम
पहले भी आ चुकी है मौत की खबर
भारत के द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद से वह फरार था. उसे पाकिस्तान ने शरण दे रखी है. भारत ने दाऊद पर इनाम भी रखा है. गौर हो कि इससे पहले भी दाऊद इब्रहिम के मरने की खबर कई बार आ चुकी है लेकिन कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई. अब ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दाऊद मर गया है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार और वेबसाइट भी इस खबर पर कुछ छापने से बचता नजर आ रहा है.
https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/765994252021207
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










