Crime News : दुकानदार से फैजल ने मांगी सिगरेट, नहीं देने पर मुक्तिकांत की आंख फोड़ दी
हावड़ा पुलिस स्टेशन की तस्वीर
Crime News : हावड़ा के शिवपुर थाना में एक भयावह घटना हुई. यहां बकाया मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार की आंख फोड़ दी.
Crime News : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ग्राहक ने दुकानदार की आंख फोड़ दी. जानकारी के अनुसार, शिवपुर थाना अंतर्गत ट्राम डिपो इलाके में ग्राहक से बकाया मांगना एक दुकानदार को बेहद महंगा पड़ गया. ग्राहक ने कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से दुकानदार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दुकानदार की एक आंख फूट गयी. उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गयी.
घटना की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम मोहम्मद फैजल है, जो 18 साल का है. वह उसी थाना क्षेत्र के पीएम बस्ती इलाके का रहने वाला है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.
ग्राहक ने दुकानदार पर हमला क्यों किया?
जानकारी के अनुसार, शिवपुर ट्राम डिपो इलाके में ओडिशा के रहने वाले मुक्तिकांत दास की वर्षों पुरानी स्टेशनरी की दुकान है. गत बुधवार को फैजल अपने साथियों को लेकर दुकान में पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ सिगरेट देने को कहा. दुकानदार ने सामान देने से इनकार कर दिया. उन्होंने फैजल से पहले 400 रुपये बकाया चुकाने को कहा. इसे लेकर दोनों में बहस होने लगी. इस बीच, फैजल ने फ्रीज से कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल निकाल कर मुक्तिकांत पर हमला बोल दिया. हमले से दुकानदान की बांयी आंख फूट गयी. आंख से खून निकलने लगा. इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले.
दुकानदार को हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया
स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार को हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें कोलकाता के आइ हॉस्पिटल में रेफर किया गया. गुरुवार को उनके बांयी आंख का ऑपरेशन कर खून के बहाव को रोका गया. इस बीच, उनके परिजन ओडिशा से हावड़ा पहुंचे. परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बांयी आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गयी है. डॉक्टरों ने पत्थर की आंख लगाने की सलाह दी है. उन्हें लंबे समय के लिए आराम करने की भी सलाह दी गयी है. परिजन पीड़ित दुकानदार को लेकर ओडिशा रवाना हो गये हैं.
घटना की शिकायत दर्ज होते ही शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










