अस्पताल से भागा कोरोना का मरीज, पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा 10,000 का इनाम
Ahmedabad: Police personnel wearing protective suits patrol a street during a nationwide lockdown to slow the spreading of coronavirus, in Ahmedabad, Sunday, April 19, 2020. (PTI Photo)(PTI19-04-2020_000149B)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किये गये आरोपी को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह रविवार को फरार हो गया. हाल ही में आरोपी में कोरोना वायरस (Coronavirus patient absconding) के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित और रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपी यहां अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हो गया.
जबलपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किये गये आरोपी को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह रविवार को फरार हो गया. हाल ही में आरोपी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित और रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपी यहां अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हो गया.
जिला कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि इस आरोपी और अन्य मरीजों को अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधा वाले वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा था, तब यह आरोपी वहां से चमका देकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि इन्दौर में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस पर हमला करने पर चार आरोपियों को रासुका के तहत गिरफ्तार कर जबलपुर जेल भेजा गया था.
यहां आने के बाद उसमें से एक आरोपी 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया था. जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का ईनाम भी दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी चेक नाकों को आरोपी के बारे में जानकारी देकर सतर्क किया गया है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की फोटो भी सोशल मीडिया में प्रसारित की गई है ताकि लोग उसे आसानी से पहचान सकें और अधिकारियों को इस बारे में सतर्क कर सकें.
जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि फरार मरीज चूंकि कोरोना संक्रमित है इसलिए यदि किसी को उसके बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह पुलिस को जरुर सूचना दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










