Coronavirus Pandemic : 99 साल के पूर्व MLA ने दान किया अपना पूरा बचत, पीएम मोदी ने किया फोन
Coronavirus Pandemic प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को गुजरात के पूर्व विधायक (former Gujarat MLA) 99 वर्षीय रत्नाभाई थुम्मर (99-year-old Ratnabhai Thummar) को फोन किया और कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई के वास्ते अपनी बचत राशि दान करने के लिए उनकी सराहना की. उनकी बातचीत करीब तीन मिनट तक चली.
अहमदाबाद : Coronavirus Pandemic प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को गुजरात के पूर्व विधायक (former Gujarat MLA) 99 वर्षीय रत्नाभाई थुम्मर (99-year-old Ratnabhai Thummar) को फोन किया और कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई के वास्ते अपनी बचत राशि दान करने के लिए उनकी सराहना की. उनकी बातचीत करीब तीन मिनट तक चली.
Also Read: Coronavirus : तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद ने जारी किया नया ऑडियो टेप, दिया ऐसा संदेश
अपनी बातचीत में, मोदी ने जिक्र किया कि वह एक बार गुजरात में जूनागढ़ जिले के बिलखा शहर में थुम्मर के घर गए थे. राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने थुम्मर से कहा, मैंने आपको उस (दान) के लिए फोन किया है. आप इस उम्र में अच्छा काम कर रहे हैं. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
Also Read: Coronavirus Pandemic: झारखंड में कोरोना के 4 नये मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 45, दो की मौत
मोदी ने थुम्मर से पूछा कि क्या वह उन्हें याद आते हैं, इस पर थुम्मर ने हां में जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने थुम्मर के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की जो अब ठीक से सुन नहीं पाते हैं. एक रिश्तेदार के अनुसार थुम्मर ने मोदी को पूरी ताकत से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने की सलाह दी.
Also Read: सीएम योगी के पिता की अंतिम दर्शन करने जा रहीं मौसी को उत्तराखंड पुलिस ने रोका
थुम्मर 17 अप्रैल को जूनागढ़ जिला कलेक्टर के कार्यालय गए और राज्य सरकार को 51,000 रुपये का चेक सौंपा. वह 1975-1980 के दौरान विधायक थे. कहा जाता है कि उस समय उन्होंने विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन नहीं लिया था. थुम्मर वह पेंशन भी नहीं लेते जिसके वह पूर्व विधायक के तौर पर हकदार हैं.
Also Read:
कोरोना संक्रमण के 80 फीसद मरीजों में कोई लक्षण नहीं : वैज्ञानिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










