भारत में ऐसे हार रहा कोरोना वायरस, इन बातों से मिल रहे संकेत

Updated:
विज्ञापन

Bhubaneswar: A medic works on a sample for COVID-19 Rapid Test at a camp during the nationwide lockdown imposed in a bid to contain the spread of coronavirus, in Bhubaneswar, Monday, April 20, 2020. (PTI Photo)(PTI20-04-2020_000087B)

भारत में इस समय कोरोना (Coronavirus Lockdown) का संक्रमण 32 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है. मोजूदा समय में देश में 17265 लोग कोरोना (Coronavirus Pandemic) से संक्रमित हैं और 543 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन बड़ी राहत की बात है कि 2547 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत में इस समय कोरोना का संक्रमण 32 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है. मोजूदा समय में देश में 17265 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 543 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन बड़ी राहत की बात है कि 2547 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

भारत में कोरोना संक्रमण का केस 20 हजार के करीब पहुंच चुका है, लेकिन कुछ तथ्‍य हैं जो संकेत दे रहे हैं कि भारत में कोरोना की रफ्तार में कमी आयी है.

Also Read: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, लाॅकडाउन के कारण पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे CM योगी
कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या में वृद्धि

देश में कोरोना संक्रमण से मुक्‍त होने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. जो की कोरोना संकट में बड़ी राहत देने वाली खबर है. शुरुआत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या करीब 11 फीसदी थी. लेकिन अब ठीक होने वालों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई और 11 से बढ़कर अब ये आंकड़ा 14 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है.

देश में 300 से अधिक जिलों में कोरोना का केस नहीं

देश में करीब 300 जिलों से राहत की खबर है कि वहां वायरस को कोई केस सामने नहीं आया है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुयार देश के 23 राज्‍यों के 54 जिलों में पिछले 14 दिनों में एक भी कोरोना को मामला नहीं आया है.

Also Read: 7th Pay Commission: कोरोना के कारण नहीं कटेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन
गोवा ने कोरोना को हराया, देश का पहला राज्‍य बना

गोवा पूरी तरह से कोरोना के संक्रमण से मुक्‍त हो चुका है. रविवार को खबर आयी कि वहां 7 कोरोना के केस सामने आये थे, लेकिन सभी कोरोना मरीज अब ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

केरल, ओडिशा, मणिपुर में भी कोरोना के केस कंट्रोल में

मणिपुरा में भी कोरोना को संक्रमण लगभग खत्‍म हो चुका है. राज्‍य में कोरोना के दो केस आये थ, जिसमें एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है. बिहार में भी कोरोना का केस कंट्रोल में है. वहां अब तक 93 केस सामने आये हैं, जबकि 42 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

Also Read: Palghar Mob Lynching: उद्धव ठाकरे बोले- साधुओं की हत्या पर हम चुप नहीं हैं, दोषी छूटेंगे नहीं

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ जिले भी कोरोना से मुक्‍त हो चुके हैं. यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से मिली सूचना के अनुसार पीलीभीत, महाराजगंज और हाथरस कोरोना मुक्‍त हो चुके हैं. केरल और ओडिशा में भी कोरोना का केस कम हुआ है. केरल में जहां 402 कोरोना केस हैं और 270 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं ओडिशा में 68 कोरोना के केस हैं और 24 लोग ठीक हो चुके हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola