ePaper

भारत में एक लाख से ज्यादा हुए कोरोना के मामले, आपके राज्य में कितने, देखें पूरी सूची

Updated at : 19 May 2020 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में एक लाख से ज्यादा हुए कोरोना के मामले, आपके राज्य में कितने, देखें पूरी सूची

coronavirus in india: भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर से 4970 नये कोविड-19 मामले सामने आये हैं. इस दौरान 134 कोरोना वायरस मरीजों की मौत भी हुई है.

विज्ञापन

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर से 4970 नये कोविड-19 मामले सामने आये हैं. इस दौरान 134 कोरोना वायरस मरीजों की मौत भी हुई है. भारत में इन नए मामलों के साथ ही कुल पॉजिटिव हुए लोगों का आंकड़ा 1 लाख पार चला गया है.

Also Read: ट्रेनों- बसों के चलने पर अधिक स्पष्टता की जरूरत, अफवाहों से प्रवासी मजदूरों में फैल रहा असंतोष : गृह मंत्रालय

भारत में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले अब 1,01,139 हैं जबकि मरने वालों की कुल संख्या 3163 हो गई है. महाराष्ट्र भारत में कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां देश के कुल कोरोना वायरस मामलों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 58,802 सक्रिय मामले हैं, जबकि 39,173 ठीक हुए हैं.

भारत के लिए राहत की खबर

भारत के लिए अच्छे संकेत यह है कि भारत की मृत्यु दर अन्य बड़े देशों की तुलना में कम है. भारत में एक लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमितों का औसत 7.1 है. यानी एक लाख की आबादी में यहां 7 लोग ही कोरोना की चपेट में आये हैं. जबकि दुनिया का औसत देखा जाये तो एक लाख की आबादी पर 60 कोरोना मरीज पाये गये हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुद इसकी जानकारी दी है.

Also Read: हवाई यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, इन एयरलाइन कंपनियों ने बुकिंग शुरू की

मंत्रालय ने ये भी बताया है कि भारत में औसत रेट तो अच्छा है ही, साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी काफी बेहतर है. मंत्रालय के मुताबिक, रिकवरी रेट 38 प्रतिशत से ज्यादा है यानी हर 100 में करीब 38 मरीज ठीक हो रहे हैं.भारत ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है, लेकिन लोगों को कई तरह छूट दी गयी है.

आपके राज्य में कितने कोरोना के मामले, देखें पूरी सूची

*सोर्स : केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की वेबसाइट

राज्यपॉजिटिव केसडिस्चार्जमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश2474155250
3अरुणाचल प्रदेश110
4असम107412
5बिहार13914949
6चंडीगढ़196553
7छत्तीसगढ़93590
8दादरा एवं नगर हवेली110
9दिल्ली100544485168
10गोवा3870
11गुजरात117454804694
12हरियाणा92859814
13हिमाचल प्रदेश90443
14जम्मू-कश्मीर128960915
15झारखंड2231133
16कर्नाटक124653037
17केरल6304974
18लद्दाख43240
19मध्य प्रदेश52362435252
20महाराष्ट्र350588437“1249″
21मणिपुर720
22मेघालय13111
23मिजोरम110
24ओडिशा8762204
25पुदुचेरी1891
26पंजाब1980154737
27राजस्थान55073218138
28तमिलनाडु11760440681
29तेलंगाना1597100035
30त्रिपुरा167850
31उत्तराखंड93521
32उत्तर प्रदेश46052783118
33पश्चिम बंगाल28251006244
कुल 101139*39174“3163″
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन