ePaper

Coronavirus in India: 24 घंटे में सामने आये 81,484 संक्रमण के नये मामले, अब तक 99,773 संक्रमितों की हुई मौत

Updated at : 02 Oct 2020 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in India: 24 घंटे में सामने आये 81,484 संक्रमण के नये मामले, अब तक 99,773 संक्रमितों की हुई मौत

Coronavirus in India: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 81,484 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63,94,069 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 1,095 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालो की संख्या 99,773 हो गयी है. फिलहाल देश में 9,42,217 एक्टिव केस हैं. जबकि 53,52,078 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

विज्ञापन

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 81,484 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63,94,069 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण से 1,095 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालो की संख्या 99,773 ‍ हो गयी है. फिलहाल देश में 9,42,217 एक्टिव केस हैं. जबकि 53,52,078 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में किए गए सबसे बड़े महामारी विज्ञान सर्वेक्षणों में से एक में पाया गया है कि कोविड-19 संक्रमित आठ प्रतिशत लोगों के संपर्क में आये 60 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव हुए, जबकि 70 फीसदी संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोग संक्रमण का शिकार नहीं हुए. अध्ययन से पता चलता है कि भारत में आठ प्रतिशत संक्रमित ही सुपर स्प्रेडर बनें, जिनके कारण देश में इतना संक्रमण फैला.

बिहार में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 904 पहुंच गया है. साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,435 नये मामले सामने आये इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,906 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो लगातार वायरस पर नियंत्रण का प्रयास जारी है और रिकवरी रेट में भी बिहार का प्रदर्शन बेहतर है.

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1013 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये. जिसमें रांची से 266, बोकारो से 106, चतरा से 6, देवघर से 36, धनबाद से 50, दुमका से 29, पूर्वी सिंहभूम से 165, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 20, गुमला से 14, हजारीबाग से 58, जामताड़ा से 4, खूंटी से 19, कोडरमा से 24, लातेहार से 16, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 33, पलामू से 11, रामगढ़ से 15, साहेबगंज से 3, सराईकेला से 46, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 34 मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84664 हो गयी है. राज्य में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 11482 है. जबकि अब तक 72461 लोक ठीक हो चुके हैं. राज्य में संक्रमण से 721 लोगों की मौत हुइ हैं.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola