ePaper
Live Updates

Coronavirus in india Live update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Updated at : 10 Aug 2020 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in india Live update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Coronavirus in India, covid-19, corona cases in india: भारत में तेजी से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं अब तक किसी को नहीं पता कि ये सिलसिला कब थमेगा. दूसरी तरफ लॉकडाउन भी अब खत्म हो चुका हैय .े अलग बात है कि कुछ राज्यों में लॉकडाउन अपने तरह से लागू है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से अब अभी तक 44 हजार 386 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, अब तक 15 लाख 35 हजार 744 लोग ठीक हुए है.पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:23 PM. 10 Aug 203:23 PM. 10 Aug

आगरा में होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 1100 रुपये में किट

कोरोना संक्रमित लक्षण विहीन मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है. ये मरीज घर पर रहकर इलाज करा सकते हैं, एक तीमारदार को देखरेख में रखा गया है. ऐसे में मरीज का हर रोज तापमान और खून में ऑक्सीजन की मात्रा की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को देनी है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग 1100 रुपये में किट उपलब्ध करा रहा है.

3:23 PM. 10 Aug 203:23 PM. 10 Aug

कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टरों की क्वॉरंटीन अवधि को अब ‘ऑन ड्यूटी’ माना जाएगा

कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टरों को बेहतर सुविधा देने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हलफनामा दायर कर कहा है कि कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टरों की क्वॉरंटीन अवधि को अब ‘ऑन ड्यूटी’ माना जाएगा छुट्टी पर नहीं. केंद्र ने कोर्ट को बताया कि 6 अगस्त को सभी राज्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है.

2:45 PM. 10 Aug 202:45 PM. 10 Aug

तिरुपति देवस्थानम में अब तक 743 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, तीन की हुई मौत

तिरुपति मंदिर में बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि लॉकडाउन के बाद से भक्तों के दर्शन करने के लिए तिरुपति मंदिर को खोला गया है. अब तक यहां तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के 743 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून को मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया था. तब से अब तक 743 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिनमें से 402 लोग ठीक हो चुके हैं और ड्यूटी पर वापस लौट आए हैं.

2:44 PM. 10 Aug 202:44 PM. 10 Aug

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 15 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. देश में कोरोना से 15 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 70 फीसदी पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 54,859 लोग इस वायरस से उबरे हैं, जो एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। कुल रिकवर मामले अब सक्रिय मामलों की तुलना में 9 लाख से अधिक है.

2:44 PM. 10 Aug 202:44 PM. 10 Aug

डॉक्टरों की निगरानी में हैं प्रणब मुखर्जी

जानकारी के मुताबिक प्रणब मुखर्जी की तबीयत ठीक है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. 84 साल की उम्र होने की वजह से उन्हें लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है. प्रणब मुखर्जी ने साल 2012 से लेकर 2017 भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

1:21 PM. 10 Aug 201:21 PM. 10 Aug

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार दोपहर को प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट में लिखा कि इस अस्पताल की यात्रा एक प्रक्रिया के लिए, मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं.

1:21 PM. 10 Aug 201:21 PM. 10 Aug

मास्क नहीं पहना तो एक हजार रुपये जुर्माना

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि 11 अगस्त से राज्य भर में जो लोग भी मास्क नहीं लगाएंगे उनसे एक हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा.

1:21 PM. 10 Aug 201:21 PM. 10 Aug

राजस्थान में कुल मामलों की संख्या 53,095 हो गई

बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना में 1,256 नए केस सामने आए हैं, 1,587 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 10 लोगों की मौत हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना में कुल मामलों की संख्या 80,751 हो गई है. वहीं सोमवार सुबह 10.30 बजे तक राजस्थान में कोरोना के 598 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 53,095 हो गई है.

11:33 AM. 10 Aug 2011:33 AM. 10 Aug

इन देशों में कोरोना से हुई सबसे ज़्यादा मौत

  • अमेरिका: 165,000

  • ब्राज़ील: 100,477

  • मेक्सिको: 51,311

  • ब्रिटेन: 46,566

  • भारत: 44,386

  • इटली: 35,203

  • फ़्रांस: 30,324

  • स्पेन: 28,503

  • पेरू: 20,649

  • ईरान: 18,264

  • रूस: 14,854

  • कोलंबिया: 12,250

  • दक्षिण अफ़्रीका: 10,210

  • चिली: 10,011

  • बेल्जियम: 9,866

  • जर्मनी: 9,261

10:04 AM. 10 Aug 2010:04 AM. 10 Aug

पहली बार 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मौतें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के आंकड़े में सबसे बड़ा उछाल आया है. देश में पहली बार एक दिन में इस महामारी से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भारत में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44,386 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 6 लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से अब अभी तक 44 हजार 386 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, अब तक 15 लाख 35 हजार 744 लोग ठीक हुए है.

8:31 AM. 10 Aug 208:31 AM. 10 Aug

15 लाख से ज्यादा लोग हुए रिकवर

देश में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख हो गई है. अब तक 22.14 लाख कोरोना केस आ चुके हैं. देश के मात्र 10 राज्यों में कोरोना का कहर ज्यादा है. इन राज्यों में ही कुल मामलों का 80 फीसदी मामले हैं.

8:31 AM. 10 Aug 208:31 AM. 10 Aug

एक दिन में हुआ रिकॉर्ड 7 लाख कोविड टेस्ट

देश में पहली बार एक दिन में 7 लाख से अधिक कोरोना सैंपल की जांच की गई है. इनकी संख्‍या 7,19,364 है. इस बीच देश में कोरोना जांच को लेकर भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से अगस्‍त में अंत निर्धारित किए गए लक्ष्‍य तक भी पहुंच बढ़ रही है. आईसीएमआर ने देश में अगस्‍त के अंत तक रोजाना 10 लाख कोरोना सैंपल की जांच का लक्ष्य रखा है.

8:31 AM. 10 Aug 208:31 AM. 10 Aug

भारत में कोरोना 22 लाख पार

कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, आज 60, 409 कोरोना केस सामने आए हैं. कोरोना प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत तीसरे नंबर पर है और भारत में कुल 2,212,429 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं. इसके अलावा अब तक 44, 457 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

8:18 AM. 10 Aug 208:18 AM. 10 Aug

दुनिया में कोरोना का आंकड़ा 2 करोड़ पार

दुनिया में रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमण का आंकड़ा 2 करोड़ हो गया. 31 दिसंबर को पहला मामला सामने आने के बाद 1 करोड़ केस होने में 180 दिन लगे. केवल 43 दिन में ही 1 करोड़ बढ़कर दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गया. कुल मामलों में केवल अमेरिका, ब्राजील और भारत में ही 50% यानी 1 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं.

8:18 AM. 10 Aug 208:18 AM. 10 Aug

एशिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में

एशिया में 49 लाख 57 हजार 753 मरीज है. इनमें 43% मामले केवल भारत में हैं. यहां संक्रमण के 21 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, एशिया में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है.भारत के बाद सबसे ज्यादा 3 लाख 24 हजार मामले ईरान में हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola