ePaper

कोरोना के कारण देश में अबतक 5164 लोगों की मौत, आपके राज्य में मामले कितने, देखें पूरी सूची

Updated at : 31 May 2020 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना के कारण देश में अबतक 5164 लोगों की मौत, आपके राज्य में मामले कितने, देखें पूरी सूची

coronavirus in india, Unlock 1: भारत में लॉकडाउन 4.0 का आज अंतिम दिन है और आज पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा एक दिवसीय उछाल देखा गया. भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 8,380 नए मामले सामने आए हैं जो किसी एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. पिछले एक दिन में 193 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन

भारत में लॉकडाउन 4.0 का आज अंतिम दिन है और आज पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा एक दिवसीय उछाल देखा गया. भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 8,380 नए मामले सामने आए हैं जो किसी एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. पिछले एक दिन में 193 लोगों की मौत हुई है.

रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,82,143 हो गई है. संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,164 है. संक्रमित लोगों में से लगभग 87 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. भारत के बड़े शहरों में संक्रमण की संख्या ज्यादा है जबकि देश में कई ऐसे जिले हैं जहां इक्का-दुक्का ही मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं जबकि पूर्वोत्तर भारत में संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत कम हैं.

Also Read: Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘MY Life, My Yoga’ प्रतियोगिता के बारे में बताया, जानिए कैसे ले सकते हैं भाग
लॉकडाउन 4.0 के अंत का अंतिम सप्ताह सबसे घातक

लॉकडाउन 4.0 के अंत का अंतिम सप्ताह सबसे घातक रहा है, जिसमें भारत ने रिकॉर्ड कोविड -19 मामले दर्ज किए. 24 मई को नए मामलों की संख्या 6,767 थी, यह 25 मई को बढ़कर 6,977 हो गई. 28 मई को यह संख्या 6,560 हो गई, लेकिन अगले दिन फिर से बढ़कर 7,466 हो गई. 30 मई (शनिवार) को भारत में 7,965 नए कोविड -19 मामलों के साथ सबसे बड़ा एक उछाल देखा गया. रविवार को यह संख्या 8,300 पहुंच गई.हालांकि भारत की मौत की दर 2.8 प्रतिशत है, जो वैश्विक छह प्रतिशत की तुलना में बहुत कम है.

इसके आधार पर विशेषज्ञों को उम्मीद है कि भारत में इसका प्रकोप उतना घातक नहीं हो सकता है जितना कि कई देशों में रहा है. 16 मई को लॉकडाउन का तीसरा फेज खत्म हुआ था. उस वक्त देश में मरीजों की कुल संख्या 90,927 थी. लेकिन अब मरीजों की कुल संख्या 1,82,142 हो गई है. यानी लॉकडाउन 4 में मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ. हिसाब लगाया जाय को हर घंटे कोरोना के औसतन 271 नए मरीज सामने आए.

लॉकडाउन का एक्जिट प्लान, अनलॉक 1

देश में लागू लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन तक सीमित करके अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा. लॉकडाउन 5.0 या अनलॉक 1 में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसका पहला चरण आठ जून से लागू होगा. इसके तहत, 8 जून से मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुल सकेंगे. गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों को फिर से खोलने के लिए नये दिशानिर्देश जारी किए हैं.

स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

राज्यपॉजिटिव केस डिस्चार्जमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश3569228960
3अरुणाचल प्रदेश410
4असम11851634
5बिहार3636161820
6चंडीगढ़2891894
7छत्तीसगढ़4471021
8दादरा एवं नगर हवेली200
9दिल्ली185498075416
10गोवा70410
11गुजरात1634392301007
12हरियाणा192397120
13हिमाचल प्रदेश3131115
14जम्मू-कश्मीर234190828
15झारखंड5632565
16कर्नाटक292299748
17केरल12085759
18लद्दाख74430
19मध्य प्रदेश78914444343
20महाराष्ट्र65168280812197
21मणिपुर6280
22मेघालय27121
23मिजोरम110
24नगालैंड3600
25ओडिशा181910507
26पुदुचेरी51140
27पंजाब2233196744
28राजस्थान86175739193
29सिक्किम100
30तमिलनाडु2118412000160
31तेलंगाना2499141277
32त्रिपुरा2681720
33उत्तराखंड7491025
34उत्तर प्रदेश74454410201
35पश्चिम बंगाल51301970309
कुल182143869845164

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन