ePaper

कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करे केन्द्र, एसडीआरएफ से भी हो लोगों की मदद, जानिए सीएम ठाकरे ने चिट्ठी में पीएम मोदी से और क्या कहा

Updated at : 15 Apr 2021 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करे केन्द्र, एसडीआरएफ से भी हो लोगों की मदद, जानिए सीएम ठाकरे ने चिट्ठी में पीएम मोदी से और क्या कहा

सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की गुजारिश की जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तिथी को भी बढ़ाने को कहा

विज्ञापन

Corona Virus in Maharashtra, Mini Lockdown, Latter to PM Modi: पूरे देश के लोगों पर कोरोना कहर बनकर टूट रहा है. भारत के सभी राज्यों में संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. लेकिन, कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है. इसके अलावा सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी को एक खत भी लिखा है. जिसमें उन्होंने उन्होंने जोर देते हुए पीएम से कहा है कि इस महामारी को प्राकृतिक आपदा घोषित किया जाए.

लोगों को आर्थिक मदद की गुहारः सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखी में कहा है कि कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. ऐसे में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से कोरोना से प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद की जाए. इससे पहले राज्य की उद्धव सरकार ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए राज्य के लोगों के लिए 5 हजार 476 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है.

सीएम उद्धव का कहना है कि कोरोना को राज्य की सरकार ने प्रकृतिक आपदा के रुप में स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह भूकंप, सूनामी, चक्रवात, बवंडर, भारी वर्षा, बाढ़ आदि को कुदरत का कहर के रुप में लिया जाता है, सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि, कोरोना को भी उसी रूप में देखा जाए. और लोगों की मदद की जाए.

गौरतलब है कि अपने खत में सीएम ठाहरे ने पीएम मोदी से कई रियायतों की मांग की है. उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तिथी को भी 3 महीने आगे बढ़ाने की बात कही है. उन्होंने स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फण्ड (SDRF) के इस्तेमाल करने के लिए इसे प्राकृतिक आपदा करार करने की गुजारिश की है. उन्होंने केन्द्र से एसडीआरएफ की पहली किस्त केंद्र सरकार से तत्काल जारी करने को कहा है.

Also Read: कुंभ मेला बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट, 5 दिनों में मिले 1700 से अधिक कोरोना संक्रमित, और बढ़ सकती है मरीजों की संख्या

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola