भगदड़ से पहले का मेला कमिश्नर का Video हुआ वायरल, क्या प्रशासन को पहले ही था बड़ी घटना का अंदेशा?
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 29 Jan 2025 6:19 PM
Mahakumbh Stampede
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज के मेला कमिश्नर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कमिश्नर श्रद्धालुओं से देर रात से ही अपील करते दिख रहे हैं.
Mahakumbh Stampede: महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के दूसरे स्नान से पहले भगदड़ मचने से पहले का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मेला क्षेत्र के कमिश्नर विजय विश्वास पंत श्रद्धालुओं से देर रात से ही अपील कर रहे थे कि वे जल्द से जल्द स्नान कर लें. उन्होंने इस दौरान यह भी चेतावनी दी थी कि अगर लोग समय रहते स्नान नहीं करेंगे, तो भगदड़ मचने की संभावना है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय विश्वास पंत खुद हाथ में माइक लेकर संगम किनारे सो रहे श्रद्धालुओं से आग्रह कर रहे थे कि वे उठकर स्नान करें, क्योंकि इस समय स्नान करने से उन्हें सबसे पहले लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि “जो सोवत है, सो खोवत है”, और यह उनके लिए सुरक्षित रहने के लिए भी जरूरी था. कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कहा कि रात में अधिक लोग आ सकते हैं, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके कई लोग नहीं उठे और वही हुआ, जिसकी आशंका जताई जा रही थी.
आधी रात में मची भगदड़
सूत्रों के अनुसार, रात करीब एक बजे जब भक्तों की भीड़ बढ़ी, तो दबाव के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक आंकड़े की पुष्टि नहीं की गई है. इस घटना के बाद, हालात सामान्य हो गए हैं और श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया है। सुबह तक महाकुंभ में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस घटना के बाद हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें.. Mahakumbh Stampede: बिखरे सामान, अपनों को ढूंढती आंखें, देखें महाकुंभ में भगदड़ की भयावह तस्वीरें
यह भी पढ़ें.. Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी समेत चार की मौत, मऊ की एक महिला की भी गई जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










