ePaper

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी समेत चार की मौत, मऊ की एक महिला की भी गई जान

Updated at : 29 Jan 2025 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत

महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना में बलिया के नगरा नगर पंचायत की दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं फेफना थाना क्षेत्र की मां बेटी की भी मौत होने की खबर है.

विज्ञापन

श्यामजीत कुशवाहा/ महाकुंभ में मची भगदड़ (Mahakumbh Stampede) के दौरान बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है. महाकुंभ में हुई दर्दनाक घटना में बलिया के नगरा नगर पंचायत की दो महिलाओं की मौत हुई है. मृतकों में 55 वर्षीय मीरा देवी पत्नी बालजीत सिंह और 40 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी छट्ठू सिंह शामिल हैं. इसके साथ ही मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारजा निवासिनी प्रभावती राजभर पत्नी लाला राजभर की मौत होने की सूचना मिली है. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए. दुखद समाचार मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.

संगम की तरफ जाते समय हादसा

घटना अर्धरात्रि के बाद की है, जब नगर पंचायत के चचयां से महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु संगम की ओर जा रहे थे. अचानक मची भगदड़ में दोनों महिलाएं गिर गईं और भीड़ में दबकर उनकी मृत्यु हो गई. घटना की सूचना रिंकी के पति छट्ठू सिंह ने रात करीब दो बजे वार्ड नंबर चार के सभासद लाल बहादुर सिंह को दी. मृतकों की पहचान रिंकी सिंह और मीरा देवी के रूप हुई. ये दोनों मृतक महिलाएं गांव में पड़ोसी थीं और साथ में ही महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं. मौत की पुष्टि परिजनों ने की है. बुधवार की सुबह करीब 3 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है. आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया. मृत महिलाओं के घर पर लोगों की भीड़ जुटी है.

फेफना थाना के नसीराबाद गांव की मां-बेटी की मौत

महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान फेफना थाना के नसीराबाद गांव निवासी रीना देवी (36), बेटी रोशनी पटेल (8) की मौत हो गई है. वहीं पिता सुरक्षित है. इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन है, शव देर रात तक पहुंचने की संभावना है. इसकी पुष्टि मृतक रीना देवी के पति दिनेश पटेल ने की है. दिनेश पटेल ने मोबाइल फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी और बताया कि यहां से शव लाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है. घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

मां बेटी की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

बता दें कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम तट पर स्नान करने के लिए क्षेत्र के नसीराबाद गांव के आठ लोगों के साथ दिनेश पटेल अपनी मां ललिता देवी, पत्नी रीना पटेल (36) व पुत्री रोशनी पटेल (8) के साथ मंगलवार की सुबह ट्रेन से निकले थे. जिसमें गांव के और लोगों का साथ भीड़ ज्यादा होने के कारण छूट गया. वे अपने परिवार के साथ दिनेश प्रयागराज संगम के तरफ मंगलवार की रात लगभग एक बजे जा रहे थे. तभी अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया. दिनेश अपनी मां को लेकर साइड हट गए. वहीं, अधिक भीड़ होने के कारण पत्नी और बेटी का साथ छूट गया. जब तक वे कुछ समझ पाते कि अफरा तफरी में दबने के कारण रीना पटेल (36) और रोशनी पटेल (8) की मृत्यु हो गई. उधर, साथ गए गांव के शेष लोगों को बिना स्नान किए ही घर को लौट गए है. इधर, गांव में सूचना मिलते ही पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है. संवेदना व्यक्त करने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है. शव देर रात तक पहुंचने की संभावना है.

प्रयागराज हादसे में मऊ की एक महिला की मौत

मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारजा निवासिनी प्रभावती राजभर पत्नी लाला राजभर की मौत हुई है. वह 28 जनवरी को निजी वाहन से गांव के कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने गई थी, जहां मंगलवार को भगदड़ के दौरान महिला की मौत हो गई.

Also Read: Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर सीएम योगी की अपील, आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक करें स्नान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola