बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी के पास से शालिग्राम पत्थर और लैपटॉप बरामद

Updated:
विज्ञापन

बद्रीनाथ मंदिर (फोटो : X)

बद्रीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को आरोपी प्रमोद नौटियाल के पास से शालिग्राम पत्थर और लैपटॉप मिला है. आरोपी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस की जांच अभी जारी है.

विज्ञापन

Badrinath Temple Donation Theft : बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम ने आरोपी प्रमोद नौटियाल के पास से एक 'शालिग्राम' पत्थर और लैपटॉप बरामद किया है. एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस ने बताया कि उससे अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है. उत्तराखंड पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद को अभी पुलिस हिरासत में ही रखा जाएगा. जिससे चढ़ावा चोरी के लेन-देन और इससे जुड़े लिंक की जांच की जा सके.

खर्चे में गड़बडी पाए जाने के बाद एक्शन

केदारनाथ मंदिर में वीआईपी मेहमानों के ठहरने, खाने और दूसरे खर्चों में गड़बड़ी के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सरकार ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ को निर्देश दिया है कि जांच में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

केदारनाथ मैनेजर सहित अधिकारियों पर उठे सवाल

25 जून को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि बिना मंजूरी लिए मंदिर के फंड से एडवांस पैसे जारी किए गए थे. इसे वित्तीय गड़बड़ी माना गया है. जांच रिपोर्ट में उस समय के केदारनाथ मैनेजर, मुख्य प्रभारी अधिकारी और तत्कालीन सीईओ की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं.

बीकेटीएस अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर

उत्तराखंड सरकार ने बीकेटीसी के सीईओ को जांच रिपोर्ट में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जांच में पता चला कि बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की नकदी गिनते समय तय नियमों का पालन नहीं किया गया और कथित तौर पर पैसे गिनती वाली जगह से बाहर ले जाए गए. इसके बाद बीकेटीसी के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर बद्रीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज की गई.

उत्तराखंड हाईकोर्ट में 16 जुलाई को होगी सुनवाई

मामले में सीसीटीवी कंट्रोल अधिकारी पंवार और गिनती के दौरान मौजूद हरेंद्र कोठारी समेत कई अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. वहीं, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. अदालत ने बीकेटीसी से जवाब मांगा है. रिपोर्ट के अनुसार मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी है.

ये भी पढ़ें : बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, सरकार ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola