सीएम सिद्धारमैया का बेंगलुरु भगदड़ पर अजीबोगरीब बयान! कहा- कुंभ मेले में भी तो गई थी 50-60 लोगों की जान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Jun 2025 10:46 PM
Bengaluru stampede
Bengaluru stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला आईपीएल खिताब जीतने का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब जश्न में शामिल होने के लिये चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े, और भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए हैं.
Bengaluru stampede: बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने दुख जाहिर किया है. प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही हादसे को लेकर सीएम सिद्धारमैया मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए हैं. इस बीच सीएम सिद्धारमैया ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया. उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ की तुलना महाकुंभ भगदड़ से कर दी.
सिद्धारमैया ने क्या कहा?
बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा “ऐसी घटनाएं कई जगहों पर हुईं, मैं उनकी तुलना करके और यह कहकर इसका बचाव नहीं करने जा रहा हूं कि यह यहां-वहां हुआ. कुंभ मेले में 50-60 लोग मारे गए. मैंने आलोचना नहीं की. अगर कांग्रेस आलोचना करती है, तो यह अलग बात है. क्या मैंने या कर्नाटक सरकार ने आलोचना की?”
भगदड़ में 11 लोगों की मौत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला आईपीएल खिताब जीतने का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब जश्न में शामिल होने के लिये चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसकों उमड़ पड़े. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. टीम की एक झलक पाने के लिये स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी. प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ का शिकार हो गए . गंभीर रूप से घायलों का इलाज वैदेही अस्पताल और बोवरिंग अस्पताल में चल रहा है.
घायलों से मिले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
बेंगलुरू भगदड़ में घायल हुए लोगों से कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुलाकात की. उन्होंने कहा “टीम ने अपनी संवेदना व्यक्त की है. मैं तुरंत टीम के पास गया और उन्हें निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम को 10 मिनट के भीतर रोक दिया जाना चाहिए. टीम सहमत हो गई और 5 मिनट के भीतर, उन्होंने कार्यक्रम रोक दिया. हमने उनके साथ बहुत सारी पुलिस टीमें भेजें क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि कोई घटना घटे.” कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा “कल कैबिनेट बैठक को छोड़कर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. विश्व पर्यावरण दिवस समेत कोई भी समारोह नहीं होगा.”
देखते ही देखते लाखों लोग पहुंच गए स्टेडियम
हादसे का सबसे बड़ा कारण अत्यधिक भीड़ का स्टेडियम पहुंचना बताया जा रहा है. पुलिस को अत्यधिक भीड़ नियंत्रित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने बताया एक ही समय पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिस कारण अचानक से भगदड़ मच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










