Ceasefire: आधा भारत नहीं जानता है क्या होता है सीजफायर, क्यों जरूरी होता है युद्ध के समय

Updated:
विज्ञापन
Ceasefire

Ceasefire

Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि शनिवार को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी. बैठक में फैसला लिया कि आज शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच सीज फायर लागू होगा. इसके बाद दोनों देश थल, जल और वायु से एक दूसरे पर हमला रोक देंगे.

विज्ञापन

Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों ने सीजफायर यानी युद्धविराम पर सहमति जता दी है. इस बात की पुष्टि खुद अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फैसले की जानकारी साझा की. ट्रंप ने बताया कि बीते 48 घंटों के दौरान उन्होंने और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद किया, जिसके बाद यह संघर्षविराम समझौता संभव हो सका.

भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत और पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी रोकने पर सहमति बना ली है और यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है.

क्या होता है सीजफायर?

सीजफायर का मतलब होता है . “गोलीबारी बंद करना”. यह एक अस्थायी या स्थायी समझौता हो सकता है, जिसमें दो या अधिक पक्ष यह तय करते हैं कि वे अब एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीजफायर को युद्धविराम के नाम से भी जाना जाता है. यह आमतौर पर तब लागू होता है जब संघर्षरत पक्ष आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहते हैं या फिर किसी तीसरे देश या संस्था की मध्यस्थता से तनाव को कम करना चाहते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर तनाव बना रहता है, जहां गोलीबारी और घुसपैठ की घटनाएं आम हैं. 2003 में दोनों देशों के बीच पहली बार औपचारिक सीजफायर समझौता हुआ था, लेकिन समय-समय पर इसका उल्लंघन होता रहा है. हालिया सीजफायर को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें अमेरिका जैसे वैश्विक ताकतवर देश की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है.यह समझौता ना सिर्फ दोनों देशों के बीच शांति बहाली की उम्मीद जगाता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लाखों नागरिकों को भी राहत की सांस देता है. अब देखना यह होगा कि यह युद्धविराम कितना स्थायी साबित होता है.

Also Read: कंगाल पाकिस्तान को IMF ने क्यों दिया 1 बिलियन डॉलर का ऋण?

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola