700 छात्रों को फर्जी रूप से कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jun 2023 1:36 PM

विज्ञापन

बृजेश मिश्रा पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर कनाडा के उच्च शिक्षा संस्थानों में भारतीय छात्रों को प्रवेश दिलाने की कोशिश की. उस पर छात्रों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

700 छात्रों को फर्जी रूप से कनाडा भेजने के आरोप में ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि कनाडा घुसते समय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. उसके एक साथी राहुल भार्गव को पहले ही 28 मार्च को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया था.

बृजेश मिश्रा पर क्या है आरोप

बृजेश मिश्रा पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर कनाडा के उच्च शिक्षा संस्थानों में भारतीय छात्रों को प्रवेश दिलाने की कोशिश की. उस पर छात्रों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है.

कैसे मामला आया सामने

छात्रों को अपने साथ हुई ठगी के बारे में तब पता चला जब, उन्होंने परमानेंट रेजिडेंस के लिए अर्जी दी थी. जांच में पता चला कि संस्थानों की ओर से दिये गये ऑफर लेटर फर्जी थे. उसी के बाद जालंधर के ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा का नाम सामने आया.

Also Read: बरेली के अमरीक सिंह को साइबर ठगों ने कनाडा से लगाया चूना, आईटीबीपी में नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी

700 भारतीय छात्रों पर निर्वासन का खतरा मंडराया

कनाडा में तीन साल से रह रहे 700 भारतीय छात्रों पर निर्वासन का खतरा मंडराने लगा है. कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने सभी भारतीय छात्रों को निर्वासन पत्र जारी किया है. अधिकतर छात्र पंजाब से हैं.

निर्वासन का सामना कर रहे छात्रों ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से मदद की गुहार लगायी

कनाडा से निर्वासन का सामना कर रहे भारतीय छात्रों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मदद की गुहार लगायी थी. छात्रों ने पत्र लिखकर इस मामले में टास्क फोर्स गठन करने की मांग की थी. छात्रों ने सरकार से आर्थिक मदद की भी गुहार लगायी थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola