DELHI NEWS: आप नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, LG ने POC के तहत जांच को मंजूरी दी, क्या है पूरा मामला

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Jul 2024 6:13 PM

विज्ञापन

Satyendar Jain

DELHI NEWS: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. उपराज्यपाल ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम के तहत जांच का आदेश दे दिया है.

विज्ञापन

DELHI NEWS: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रिश्वतखोरी के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है. दिल्ली एलजी कार्यालय ने बताया, एलजी ने एसीबी द्वारा जैन के खिलाफ जांच को मंजूरी देने के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के डीओवी के प्रस्ताव पर सहमति जताई.

आप नेता पर क्या है आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की 571 करोड़ रुपये की परियोजना के संबंध में 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है.

सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच की अनुमति दिए जाने पर भड़की AAP, बीजेपी पर साधा निशाना

एलजी वीके सक्सेना द्वारा आप नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच की अनुमति दिए जाने पर आप नेता आतिशी ने कहा, बीजेपी दिन-रात दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश में लगी हुई है. आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ 10 साल में 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. लेकिन आज तक कहीं से भ्रष्टाचार का एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ. अब यह एक और फर्जी मामला है. बीजेपी दिल्ली सरकार को पंगु बनाना चाहती है.

Also Read: Budget session 2024: 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसद का सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola