Live Updates

Breaking News LIVE : हालात पर नजर बनाए हुए हैं : विदेश मंत्रालय ने चीन में कोविड मामलों में वृद्धि पर कहा

Updated at : 22 Dec 2022 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News LIVE : हालात पर नजर बनाए हुए हैं : विदेश मंत्रालय ने चीन में कोविड मामलों में वृद्धि पर कहा

Breaking News LIVE Updates : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर हैं. संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नूंह से शुरू हो गई है. चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत अलर्टमोड में आ गया है. बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 जनवरी को 12 जनवरी को हुबली-धारवाड़ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. दिनभर की ताजा खबरों को जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:40 PM. 22 Dec 2210:40 PM. 22 Dec

हालात पर नजर बनाए हुए हैं : विदेश मंत्रालय ने चीन में कोविड मामलों में वृद्धि पर कहा

भारत ने गरुवार को कहा कि वह चीन में कोविड-19 की स्थिति पर नजर रख रहा है, जहां हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं.चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है. इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की थी.

10:40 PM. 22 Dec 2210:40 PM. 22 Dec

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल के 5 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा में हिजबुल के 5 आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. युगल कुमार मन्हास ( SSP कुपवाड़ा) ने पहल जानकारी दी थी कि हिजबुल मुजाहिदिन के 3 सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है. इनके पास से एक AK-47, 2 मैगजीन और 119 राउंड, एक पिस्तौल उसके मैगजीन और पिस्तौल के भी 4 राउंड, एक आईडी, 64,000 रूपए व 2 डेटोनेटर बरामद किये गये हैं.

10:40 PM. 22 Dec 2210:40 PM. 22 Dec

कोरोना को लेकर अब कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला, बंद जगहों में मास्क लगाना अनिवार्य

कर्नाटक सरकार ने चीन सहित दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच राज्य में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और सांस की गंभीर बीमारियों (एसएआरआई) का अनिवार्य परीक्षण कराने का फैसला किया. मुख्यमंत्री बसवसराज बोम्मई की अध्यक्षता में कोविड-19 के विषय पर हुई एक बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि सरकार ने बंद जगहों और वातानुकूलित कमरों में मास्क लगाना अनिवार्य करने का भी फैसला किया.

10:40 PM. 22 Dec 2210:40 PM. 22 Dec

महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर अलर्ट, CM शिंदे ने अधिकारियों के साथ की बैठक

महाराष्ट्र कोरोना को लेकर अलर्ट मोड में है. इसे लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों के साथ की बैठक की. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.

6:03 PM. 22 Dec 226:03 PM. 22 Dec

बन्ना गुप्ता की मांग- चीन से आने वाली उड़ानों पर लगे रोक

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज कहा कि हमने केंद्र सरकार से बात की है. हमारी यह मांग है कि चीन और ऐसे ही अन्य देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगे.

6:03 PM. 22 Dec 226:03 PM. 22 Dec

दिल्ली को अभी कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

दिल्ली को अभी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी. क्षेत्रीय मौसम विभाग के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली को अभी दो दिनों तक घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा. साथ ही विजिबिलिटी की भी कमी रहेगी. ठंड से भी लोगों को निजात नहीं मिलेगी और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक रहेगा.

6:03 PM. 22 Dec 226:03 PM. 22 Dec

महिलाओं के यूनिवर्सिटी में प्रवेश को बैन करने पर भारत चिंतित

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं के यूनिवर्सिटी में प्रवेश को बैन करने पर भारत ने चिंता जतायी है. इस कदम को भारत ने महिला विरोधी और मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताया है.

6:03 PM. 22 Dec 226:03 PM. 22 Dec

भारत जोड़ो यात्रा से डर गयी है भाजपा

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री पीएल मीना ने दावा किया है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डर गयी है. राजस्थान से होकर भारत जोड़ो यात्रा गुजरी है, कोरोना का कोई मामला नहीं दिखा. भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डरकर लोगों को कोरोना का भय दिखा रही है.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

उत्तरी इराक में विस्फोट में दो सैनिकों की मौत, तीन अन्य घायल

उत्तरी इराक में हुए एक विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. इराक की सरकारी समाचार एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने बताया कि सैनिक बुधवार को मखमूर जिले से गुजर रहे थे, तभी उनका सैन्य वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया. फिलहाल, किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

राजद सांसद मनोज झा ने कहा, सेना देश की होती है किसी राजनीतिक दल की नहीं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने गुरुवार को कहा कि सेना देश की होती है किसी राजनीतिक दल की नहीं. अपनी कूटनीतिक नाकामी को सेना के पीछे मत छिपाइए. पीयूष गोयल को बिहार पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. अगर वह नहीं करते हैं, तो हम इसे भाजपा प्रमुख के निर्देश पर बिहार के लोगों का अपमान करने का पीएम मोदी का प्रयास मानेंगे.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

कोरोना और चीन को लेकर संसद में भारी हंगामा

लोकसभा में आज कांग्रेस सहित विपक्ष के नेताओं ने चीन और कोरोना के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

सेक्स के लिए सहमति की उम्र घटाकर 18 साल करने की कोई योजना नहीं – केंद्र

केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि सेक्स की सहमति की उम्र घटाकर 18 साल करने की फिलहाल कोई उसकी योजना नहीं है. राज्यसभा में स्मृति ईरान एक लिखित सवाल के जवाब में ये बातें कहीं हैं.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

दिल्ली: रणनीति पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में विपक्ष के नेता से मुलाकात की.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

कोरोना को लेकर दोपहर में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

कोरोना को लेकर गुरुवार की दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्चस्तरीय बैठक करेंगे.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

बीएसएफ ने पंजाब में ड्रोन को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में एक ड्रोन को मार गिराया है.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

12 जनवरी को हुबली-धारवाड़ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को हुबली और धारवाड़ शहरों में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. युवा महोत्सव की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर होगी. बोम्मई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सभी राज्यों के लगभग 7,500 प्रतिनिधि युवा महोत्सव में भाग लेंगे. कार्यक्रम सुचारू रुप से आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. बोम्मई के हवाले से बयान में कहा गया है कि कर्नाटक को इस युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका देने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आभारी हैं.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ाई

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए सरहद पार से मादक पदार्थ और हथियार यहां भेजने की बढ़ती कोशिशों के बीच पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास निगरानी बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में घने कोहरे के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों में हथियारों और हेरोइन भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए सीमापार से ड्रोन की गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने गश्त और ‘नाका’ बढ़ा दिए हैं और बीएसएफ के जवान तस्करों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में विशेष रूप से रात और सुबह के समय ड्रोन की गतिविधि दर्ज की गई है. बीएसएफ ने फाजिल्का के एक खेत से मंगलवार रात करीब दो बजे तकरीबन 25 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की.

2:24 PM. 22 Dec 222:24 PM. 22 Dec

अमेरिका पहुंचकर जेलेंस्की ने कहा, युद्ध में हम खड़े हैं, लड़ेंगे और जीतेंगे

अमेरिका की यात्रा पर गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वाशिंगटन डीसी से रूस को चुनौती देते हुए कहा कि इस इस युद्ध में हम खड़े हैं, हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हम एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस यूक्रेन को मजबूत करना था और यूक्रेन को सहायता के अमेरिकी पैकेज के कारण स्वदेश लौटने पर मुझे अच्छी खबर मिलेगी. इस पैकेज का सबसे मजबूत तत्व देशभक्त हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola