Nawada News : अगस्त में मरीजों की डिमांड से 15 यूनिट कम हुआ रक्तदान
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:54 PM
सदर अस्पताल : रक्तदाताओं की संख्या में आयी कमी, ब्लड बैंक ने जतायी चिंता
नवादा कार्यालय. सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अगस्त महीने में कुल 80 यूनिट रक्तदान हुआ है. हालांकि विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले महीनों की तुलना में रक्तदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में ए पॉजिटिव 12 यूनिट, बी पॉजिटिव 34 यूनिट, बी नेगेटिव 02 यूनिट, एबी पॉजिटिव 05 यूनिट और ओ पॉजिटिव 27 यूनिट रक्तदान किया गया. वहीं ब्लड बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इसी अवधि में 95 यूनिट ब्लड मरीजों को उपलब्ध कराया गया है. विभाग ने कहा कि अगर रक्तदान में कमी का यह सिलसिला जारी रहा तो मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने आमजन से अपील की कि रक्तदान महादान है और लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के पदाधिकारी डॉ त्रिपुरारि ने बताया कि ब्लड डोनेशन की समुचित व्यवस्था की गयी है और आने वाले समय में इसे और बेहतर किया जायेगा.
रक्तदाताओं को वर्षों से नहीं मिल रहा रिफ्रेशमेंट
पिछले कई वर्षों से रक्तदान करने वालों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जबकि सरकार द्वारा ₹25 का रिफ्रेशमेंट निर्धारित किया गया है. हर साल सैकड़ों लोग रक्तदान करते हैं, लेकिन आज तक किसी को भी इसका लाभ नहीं मिला है. विभाग ने कहा कि पदाधिकारी को इस बाबत अवगत करा दिया गया है और जल्द ही रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










