नितिन नबीन बने बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष, पीएम मोदी ने कहा बॉस, कांग्रेस को लगी मिर्ची
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Jan 2026 4:13 PM
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का मुंह मीठा कराते पीएम मोदी, फोटो पीटीआई
BJP New President: नितिन नबीन को मंगलवार को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है. 45 साल के नबीन पार्टी के टॉप पद पर पहुंचने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं.
BJP New President: नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. पीएम ने कहा कि पार्टी मामलों में यह युवा नेता उनका बॉस होगा.
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीएम मोदी ने मिलेनियल बताया
पार्टी हेडक्वार्टर में सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 45 वर्षीय नबीन को एक मिलेनियल बताया, जो उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बहुत सारे बदलाव देखे हैं. मोदी ने कहा, जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब माननीय नितिन नबीन जी…मैं एक कार्यकर्ता हूं और आप मेरे बॉस हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि नबीन उस युग से ताल्लुक रखते हैं जिसमें लोग बचपन में रेडियो पर खबरें सुनते थे और अब कृत्रिम मेधा (AI) का उपयोग करने में माहिर हैं. मोदी ने कहा, नितिन जी में युवा ऊर्जा और भरपूर अनुभव दोनों हैं.
कांग्रेस को लगी मिर्ची
कांग्रेस ने नितिन नबीन को बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित किए जाने पर कहा, अध्यक्ष की घोषणा पहले कर दी गई और फिर चुनाव का ऐलान किया गया, लेकिन वह भी नहीं हुआ. पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं रही और चुनाव को प्रभावित करने का का मौका भी नहीं मिला.
खेड़ा ने पीएम मोदी पर भी किया कटाक्ष
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तवेश्वरानंद की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं भाजपा के लोग बिग बॉस का गेम खेल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










