Good News : देश के 85 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोरोना का एक भी केस नहीं
Bengaluru: KPCC President D. K. Shivakumar wears a protective shield while distributing PPE kits to 'pourakarmikas' (scavengers) and BBMP workers during ongoing COVID-19 lockdown in Bengaluru, Monday, April 27, 2020. (PTI Photo/Shailendra Bhojak) (PTI27-04-2020_000053B)
देश के 16 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोई मामला सामने नहीं आया है, कुल 85 ऐसे जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया.
नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के लगातार जंग जारी है. हालांकि संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो कोरोना संकट में बड़ी राहत देने वाली है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6184 हो गई है, हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है, हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है.
Also Read: Lockdown की सख्ती के लिये रांची में CRPF की बटालियन तैनात, जानिए अब तक कितने मिले कोरोना केस
लव अग्रवाल ने बताया, देश के 16 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोई मामला सामने नहीं आया है, कुल 85 ऐसे जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया.
Also Read: Lockdown की सख्ती के लिये रांची में CRPF की बटालियन तैनात, जानिए अब तक कितने मिले कोरोना केस
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कल से देशभर में 1396 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जिससे देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27892 हो गई है. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 872 हो गयी है.
गौरतलब है कि भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिये घोषित 40 दिन के लॉकडाउन के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना के खिलाफ देशव्यापी अभियान को जारी रखने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी समान रूप से ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया.
Also Read: Gold Price : लॉकडाउन में सस्ता हो गया सोना, जानिए सोमवार को बाजार में क्या रहा भाव
मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिये जारी लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर चर्चा के लिये आहूत वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्रियों से यह बात कही. मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 का खतरा दूर-दूर तक खत्म होने वाला नहीं है, इसलिए लगातार चौकस बने रहना बहुत अहम है.
देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिये प्रधानमंत्री मोदी, राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चुके हैं. सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैठक में मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा, हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के साथ अर्थव्यवस्था को भी समान रूप से अहमियत देने की जरूरत है.
उन्होंने इस महामारी की मौजूदा स्थिति से मुख्यमंत्रियों को अवगत कराते हुये राज्यों में चिन्हित किये गये संक्रमण प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट जोन) में केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन की अहमियत का उल्लेख किया. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय एवं अन्य संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










