ePaper

Gold Price : लॉकडाउन में सस्ता हो गया सोना, जानिए सोमवार को बाजार में क्या रहा भाव

Updated at : 27 Apr 2020 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price : लॉकडाउन में सस्ता हो गया सोना, जानिए सोमवार को बाजार में क्या रहा भाव

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च को लागू लॉकडाउन के बीच सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च को लागू लॉकडाउन के बीच सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है. बुलियन मार्केट में इस कीमत करीब 201 रुपये सस्ता होकर 46,406 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रखने की वजह से सर्राफा बाजार बंद है. हालांकि, बुलियन मार्केट और वायदा बाजार (एमसीएक्स) में इसका कारोबार लगातार जारी है.

Also Read: Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानिए नया रेट, निवेश का है अच्छा मौका

वायदा बाजार में 112 रुपये फीका पड़ा सोना : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों को कम किया, जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 46,415 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी के लिए सोना वायदा का भाव 112 रुपये या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 46,415 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 15,798 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह, अगस्त डिलिवरी के लिए सोने का भाव 131 रुपये या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 3,907 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आयी वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,737.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चांदी 176 रुपये मजबूत : वहीं, मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी का भाव 0.42 फीसदी बढ़कर 42,227 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 176 रुपये या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 42,227 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 3,424 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह, जुलाई की डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 106 रुपये या 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 42,825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. इसमें 2,711 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यू यॉर्क में चांदी 0.45 फीसदी बढ़कर 15.52 डॉलर प्रति औंस हो गया.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola