Bangladesh Violence Against Hindu: बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाना भारत की जिम्मेदारी! मोहन भागवत ने जानें क्या कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Aug 2024 11:10 AM
Bangladesh Violence Against Hindu: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश के हिंदुओं के ऊपर जारी अत्याचार पर रिएक्शन दिया है. जानें उन्होंने क्या कहा
Bangladesh Violence Against Hindu: बांग्लादेश में जारी उलथ-पुथल के बीच हिंदुओं को वहां निशाना बनाया जा रहा है. इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चिंतित है. हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय पर टारगेट करके किए जा रहे हमले को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में वाले हिंदुओं को अकारण हिंसा का सामना करना पड़ रहा है. यह सुनिश्चित करना हमारे देश की जिम्मेदारी है कि उन्हें किसी भी तरह के अन्याय और अत्याचार का सामना न करना पड़े.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के महल क्षेत्र में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि आने वाली पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि वह स्वतंत्रता के ‘स्व’ की रक्षा करे, ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया में हमेशा ऐसे लोग होते हैं जो दूसरे देशों पर हावी होना चाहते हैं. हमें उनसे सतर्क एवं सावधान रहना होगा तथा स्वयं को बचाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती. कभी-कभी स्थिति अच्छी होती है, तो कभी-कभी स्थिति उतनी अच्छी नहीं होती. ये उतार-चढ़ाव तो चलते ही रहेंगे.
मोहन भागवत ने बांग्लादेश का नाम लिए बगैर कहा कि हम अब स्थिति देख सकते हैं. पड़ोसी देश में हिंसा का दौर जारी है. वहां रहने वाले हिंदुओं को बिना किसी कारण के, इसका सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करना भारत की परंपरा रही है. हमने पिछले कुछ सालों में देखा है कि भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया, बल्कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की, भले ही उनका हमारे साथ कैसा भी व्यवहार रहा हो. इस स्थिति में हमें यह भी देखना है कि हमारा देश सुरक्षित रहे और साथ ही दूसरे देशों की भी मदद करनी है.
Read Also : Bangladesh Violence Against Hindu: हिंदुओं पर हमले से पीएम मोदी चिंतित, लाल किले से कही ये बात
आगे भागवत ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारे देश की जिम्मेदारी है कि अस्थिरता और अराजकता की मार झेल रहे लोगों को किसी परेशानी, अन्याय और अत्याचार का सामना न करना पड़े. कुछ मामलों में सरकार को अपने स्तर पर भी देखना पड़ता है, लेकिन उसे ताकत तभी मिलती है जब समाज अपना कर्तव्य निभाता है और देश के लिए प्रतिबद्धता दिखाता है.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










