Bangladesh Violence Against Hindu: हिंदुओं पर हमले से पीएम मोदी चिंतित, लाल किले से कही ये बात

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी

Bangladesh Violence Against Hindu: पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उससे पूरा देश चिंतित ळै. आशा है कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे.

विज्ञापन

Bangladesh Violence Against Hindu: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है. वहां से हिंदुओं के प्रति अत्याचार की खबर प्रतिदिन आ रही है. मामले पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. दरअसल, पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे और वहां हिंदू तथा दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बांग्लादेश की विकास यात्रा को लेकर शुभेच्छा रहेगी.

पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते हमें चिंतित होना चाहिए. यह स्वभाविक भी है. उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे. 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि वहां हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

हम मानव जाति की भलाई के बारे में सोचने वाले लोग : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा कि भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें. शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है, हमारे संस्कार हैं. आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा के लिए हमेशा हमारी शुभेच्छा रहेगी, क्योंकि हम यानी भारत का हर नागरिक मानव जाति की भलाई के बारे में सोचने वाले लोग हैं.

Read Also : Independence Day 2024: महिला अपराध, सेकुलर सिविल कोड सहित कई बातों का जिक्र, पढ़ें लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय को बनाया गया निशाना

आपको बता दें कि बांग्लादेश में पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक दुकानों में तोड़फोड़ की खबरें आईं. इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए जिसपर देश के लोगों ने चिंता जाहिर की. नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola